पेण्ड्रा-मरवाही

मरवाही के कटरा आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया गया महिला जागृति शिविर …

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। सेक्टर उसाढ़ अंतर्गत ग्राम कटरा के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रम जैसे कुर्सी दौड़, मटका फोड़ एवं समूह नृत्य का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्वसहायता समूह बेलझिरीया के द्वारा किया गया। जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर व सशक्त बनाना था।

उक्त कार्यक्रम को ग्राम पंचायत कटरा के सरपंच श्रीमती इंदु देवी पाव ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव की प्रत्येक महिला को सशक्त बनाने हेतु ऐसे कार्यक्रम संचालित होते रहना चाहिये। महिला सशक्त होंगी तो उनके परिवार सशक्त होगा। वहीं बेलझिरीया की सरपंच श्रीमती कुसुम देवी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसा आयोजन सतत करने को कहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सविता, सुशीला, राजकुमारी, निर्मला शर्मा, सधवानी, गुप्ता, पंच सौभाग्वती, फूलमती, तेजप्रताप, सूरजभान, स्थानीय शिक्षक दीपेश प्रजापति, इस्माईल खान, ममता गुप्ता, घनश्याम उपाध्याय, हाई स्कूल कटरा प्राचार्य हरि सिंह कंवर, आनंद पवन, कौशल टंडन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

Back to top button