पेण्ड्रा-मरवाही

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने किया रानी दुर्गावती की मूर्ति का दुग्धभिषेक, भारत माता की आरती में लोगों की भागीदारी

पेंड्रा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में आज पेंड्रा नगर में स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास और दत्तात्रेय के पास स्थित रानी दुर्गावती की मूर्ति का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय बाजार पारा डॉ. अंबेडकर वार्ड में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सम्मलित हुए।

राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक विहिप के विभाग मंत्री अंकित बुन्देला ने किया। जलाभिषेक जिला अध्यक्ष राजेश जालान  ने और माल्यार्पण स्वयंसेवक संघ के जिला समरसता प्रमुख पवन त्रिपाठी ने किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा में दुग्धाभिषेक ओम हलवाई मुख्य शिक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने और माल्यार्पण जिला सहमंत्री प्रखर तिवारी ने किया।

उक्त कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, जिला मंत्री भुपेन्द्र राठौर, जिला सहमंत्री सुयश जैन, जिला संयोजक बजरंग दल अरविंद नामदेव, जिला प्रचार प्रमुख आशुतोष दुबे, जिला मीडिया प्रमुख आयुष नामदेव, नगर संयोजक सौभाग्य सिंह ठाकुर, सहमंत्री उमंग तिवारी, आशीष साहू, संघ जिला सह प्रचार प्रमुख उज्जवल तिवारी, नगर से सोनू शौर्य वाधवानी, नवीन चतुर्वेदी, भूधर सोनी, नीरज जैन, संजय सहिस उपस्थित थे।

Back to top button