नई दिल्ली

TI का सुपुत्र नहाती हुई नग्न लड़की का बना रहा था वीडियो, अचानक पड़ी लड़की की नजर, छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज …

नई दिल्ली। शिव के राज में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है। इसी कड़ी में इंदौर में एक पुलिसकर्मी की लड़की बाथरूम में पूरे कपड़े उतारकर नहा रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक पुलिस निरीक्षक का लड़का उसका न्यूड वीडियो बनाने लगा, लेकिन अचानक लड़की ने वीडियो बनाते देख लिया और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले में इति श्री कर दिया।

पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़ित जो कि पुलिसकर्मी की बेटी है, वहीं पड़ोस में रहने वाले एक पुलिसकर्मी के बेटे ने उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की है। वहीं पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह जब बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला लड़का छुपकर वीडियो बना रहा था। लेकिन उसी दौरान उसने बाथरूम में से वीडियो बनाते हुए देख लिया और तत्काल बाहर आई। इस दौरान युवक वहां से भाग गया।

इसके बाद लड़की ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और पूरे मामले में मल्हारगंज पुलिस को शिकायत की। वहीं मल्हारगंज पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। जिस युवक ने युवती का नहाते हुए वीडियो बनाने की कोशिश की उसके पिता इंदौर में ही निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। तो वहीं जिस युवती का वीडियो बनाया जा रहा था उस युवती के पिता भी थाना प्रभारी स्तर के पद पर इंदौर में ही पदस्थ हैं।

Back to top button