छत्तीसगढ़

संस्सकार सिटी की दिप्ती देवांगन को विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में 9 वां स्थान

राजनांदगांव। दुर्ग विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की दिप्ती देवांगन ने प्रावीण्य सूची में 9 वां स्थान प्राप्त किया है। दिप्ती बीएड की छात्रा थी।

ठाकुर टोला राजनांदगांव स्थित संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने वर्ष 2019 की प्रावीण्य सूची जारी की है। बीएड की इस प्रावीण्य सूची में 9 वां स्थान कॉलेज की छात्रा दिप्ती देवांगन को प्राप्त हुआ है। दिप्ती ने 12 सौ में 888 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।

Back to top button