छत्तीसगढ़बिलासपुर

मध्य प्रदेश से शराब की तस्करी, एसपी संतोष कुमार ने कहा- सीमा पर बढ़ाएं चौकसी …

बिलासपुर। एसपी संतोष कुमार सिंह बेलगहना चौकी के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चौकी प्रभारी एएसआइ हेमंत सिंह से क्षेत्र के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में शराब और मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए। एसपी ने केंदा चौकी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी और केंदा सहायता केंद्र में तैनात जवानों से उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया। एसपी सिंह जिले की सीमा क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सीमा कारीआम तक गए।

एमपी की ओर से आने वाली अवैध शराब और गांजा तस्करी को रोकने के लिए सीमा की चौकस निगरानी की जानी चाहिए। इसके साथ ही चौकी और सहायता केंद्र में आने वाले पीड़ितों से जवान अच्छा व्यवहार करें। ये बातें एसपी संतोष कुमार सिंह ने बेलगहना चौकी के निरीक्षण के दौरान जवानों से कही।

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र केंदा में पुलिस सहायता केंद्र संचालित हो रहा है। इसका उन्न्यन कर पुलिस चौकी प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। एसपी संतोष सिंह ने प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों से क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को रोकने दिशा निर्देश दिए।

Back to top button