छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की गई जान…

बिलासपुर। सकरी कन्या शाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। मुंगेली जिले के केशतपुर नवापारा में रहने वाले अनिल कुमार अंचल(32) निजी कंपनी में सेल्समैन थे। वे बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर काम करते थे। वे अपने काम से सकरी गए थे।

काम निपटाने के बाद वे शाम छह बजे शहर की ओर लौट रहे थे। कन्या शाला के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजन ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जवानों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। एंबुलेंस के कर्मी ने अनिल के मोबाइल से उसके पिता कमल अंचल को इसकी जानकारी दी। इस पर कमल अपने भतीजे नोमन को लेकर सिम्स पहुंचे। तब तक अनिल की मौत हो गई थी। नोमन ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही है।

Back to top button