लेखक की कलम से

ज्ञान का प्रकाश दिखाएं …

 

इसे किसी जाति, धर्म, वर्ग विशिष और आडम्बर से जोड़कर ना देखें। इस महामारी के खिलाफ हमारी एकजुटता और सकारात्मकता का संदेश है।

 


 

आओ चलो हम साथ आएं।

आशा का दीप जलाएं।।

 

नकारात्मकता को कर विदा।

अन्तर्मन में उजास जगाएं।।

 

हर विपत्ति में एक हैं हम।

चहुंओर ये संदेश फैलाएं।।

 

आओ सब मिलकर हम।

ज्ञान का प्रकाश दिखाएं …

©अनुपम अहलावत, सेक्टर-48 नोएडा

Back to top button