Uncategorized

25वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में यूपी से कन्टीजेंट लीडर के रूप में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ रीता सिंह का चयन …

पुडुचेरी। पुडुचेरी में 12 से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाले 25 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में उत्तर प्रदेश से कन्टीजेंट लीडर के रूप में एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रीता सिंह का चयन किया गया है। डा रीता राष्ट्रीय युवा उत्सव – 2022 में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उनके नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित 32 स्वयंसेवक युवा उत्सव में अपनी शैक्षिक व सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव महर्षि अरविंद घोष की 150वीं जयंती पर केन्द्रित है। सभी प्रतिभागी महर्षि अरविंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। युवा उत्सव में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं के साथ डॉ रीता को 11 जनवरी की शाम या 12 जनवरी की प्रातः पुडुचेरी पहुंचना है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डा अल्का रानी अग्रवाल ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में डा रीता के उत्तर प्रदेश की कन्टीजेंट लीडर के रूप में चयन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में डा रीता की प्रतिभागिता एक महत्वपूर्ण शासकीय कार्य है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुशल नेतृत्व हेतु उन्होंने व एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सोमपाल सिंह ने डा रीता सिंह को इस चयन पर बधाई व शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Check Also
Close
Back to top button