रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा का कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, अब इलाज करा सकेंगे 124 अस्पतालों में

रायपुर। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के इलाज को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ और देश के 124 अस्पतालों को अनुबंधित किया है, इसमें बिलासपुर के 12 और रायपुर के 50 से अधिक अस्पताल शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस पर विशेष रुचि ली और उदारता पूर्वक छोटे-छोटे अस्पतालों को ही शामिल किया है। इस निर्णय का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जशपुर जिले के अध्यक्ष विनोद गुप्ता और महामंत्री संजीव शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल औऱ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कर्मचारियो के हित मे लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य सरकार ने देश के 124 अस्पतालों के साथ अनुबंध किया है।

राज्य में 87 और राज्य के बाहर 37 प्राइवेट अस्पतालों को सरकार ने उपचार के लिए मान्यता दी है। इन अस्पतालों में प्रदेश सरकार के कर्मचारी स्वयं और अपने परिवारजनों का निःशुल्क इलाज करा सकेंगे। इस लिस्ट में इस साल 18 नए अस्पतालों को सम्मलित किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के इन अस्पतालों में शासकीय कर्मचारियो को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी

  1. अपोलो हॉस्पिटल, सीपत रोड, बिलासपुर
  2. केयर एंड क्योर सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, प्रताप चौक, बिलासपुर
  3. श्रीराम केयर हॉस्पिटल, नेहरू नगर, बिलासपुर
  4. किम्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक के पास, बिलासपुर
  5. संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, वेयर हाउस रोड, स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक, बिलासपुर
  6. शिशुभवन, ईदगाह रोड, मध्यनगरी चौक के पास, बिलासपुर
  7. माखीजा हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक के पास, बिलासपुर
  8. आशार्वाद लेजर फेको आई हॉस्पिटल, नेहरू चौक, बिलासपुर
  9. मार्क हॉस्पिटल, ब्रिलिएंट स्कूल कैंपस, बिलासपुर
  10. मूंदड़ा हॉस्पिटल, मंगला चौक, बिलासपुर
  11. महादेव सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, व्यापार विहार रोड, बिलासपुर
  12. विनायक नेत्रालय, लिंक रोड, बिलासपुर
  13. बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल, बैरन बाजार, रायपुर
  14. नारायणा हॉस्पिटल, देवेन्द्र नगर, रायपुर
  15. मां शारदा आरोग्यधाम, डी.डी. नगर, रायपुर
  16. रायपुर स्टोन क्लीनिक, कचहरी चौक, रायपुर
  17. फरिश्ता नर्सिंग होम, कटोरातालाब, रायपुर
  18. मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, अंवति बाई चौक पंडरी, रायपुर
  19. रायपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, कचहरी चौक, रायपुर
  20. बालाजी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, टिकरापारा, रायपुर
  21. धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल, रायपुर रोड, धमतरी
  22. चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति हॉस्पिटल, नेहरू नगर चौक, भिलाई
  23. मेडिशाइन हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
  24. बालाजी सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, मोवा
  25. यशवंत हॉस्पिटल, तात्यापारा चौक, रायपुर.
  26. नारायणा हृदयालय एम.एम.आई., लालपुर, रायपुर.
  27. विद्या हॉस्पिटल एंड किडनी सेंटर, शंकर नगर, रायपुर.
  28. अरबिंदो नेत्रालय, पचपेड़ी नाका, रायपुर
  29. वी.वाय. हॉस्पिटल, कमल विहार सेक्टर-12, रायपुर
  30. भवानी डायग्नोस्टिक सेंटर, फाफाडीह चौक, रायपुर
  31. लाइफवर्थ डायग्नोस्टिक सेंटर, समता कॉलोनी, रायपुर
  32. बालाजी ट्रामा एंड सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, कोसाबाड़ी, कोरबा
  33. रेटिना केयर सुपरस्पेशियालिटी आई हॉस्पिटल, शंकर नगर चौक, रायपुर
  34. आर.एस. पॉलिक्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, टाटीबंध, रायपुर
  35. ओम हॉस्पिटल, महादेव घाट रोड रायपुरा, रायपुर
  36. कृष्णा हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
  37. न्यू कोरबा हॉस्पिटल, मंगलम विहार कोसाबाड़ी, कोरबा
  38. ह्वी केयर सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, जीटीबी प्लाजा तेलीबांधा, रायपुर
  39. रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, ग्राम गोढ़ी, रायपुर
  40. जैन डेंटल हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर,
  41. एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, शांति नगर,
  42. राजधानी सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, एस.एस. टॉवर, पचपेड़ी नाका के पास,
  43. माता लक्ष्मी नर्सिंग होम एंड इन्वेस्टीगेशन सेंटर, अनुपम नगर,
  44. अग्रसेन हॉस्पिटल, समता कॉलोनी,
  45. संजीवनी सीबीसीसी यूएसए कैंसर हॉस्पिटल, दावड़ा कॉलोनी पचपेड़ी नाका,
  46. जे.एल.एन. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सेक्टर-9, भिलाई
  47. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),
  48. डॉ. के. गुरूनाथ हॉस्पिटल, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला, भिलाई
  49. स्पाइन एंड स्किन क्लीनिक, टी.वी. टॉवर रोड शंकर नगर,
  50. आरबी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस, स्वर्णजयंती नगर, बिलासपुर
  51. अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर, कचहरी चौक,
  52. शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, जुनवानी, भिलाई
  53. गुप्ता हॉस्पिटल, मल्टीस्पेशियालिटी रिसर्च एंड मैटरनिटी सेंटर, रत्नाबांधा रोड, धमतरी
  54. गंगा डायग्नोस्टिक एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, लालपुर,
  55. सार्वा ट्रामा हॉस्पिटल, तात्यापारा,
  56. डॉ. जाउलकर ईएनटी हॉस्पिटल, कंकाली तालाब के पास,
  57. कालड़ा कॉस्मेटिक सर्जरी एंड बर्न सेंटर, राजकुमार कॉलेज के सामने,
  58. बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, कौहाकुंदा, रायगढ़
  59. रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका,
  60. सुयश हॉस्पिटल, गुढ़ियारी रोड कोटा,
  61. विवेकानंद आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बूढ़ा तालाब गार्डन के पास,
  62. ए.एस.जी. आई हॉस्पिटल, शक्ति नगर,
  63. स्पर्श मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, सिरसा रोड रामनगर, भिलाई
  64. एम.जी.एम. आई हॉस्पिटल, विधानसभा रोड,
  65. उपाध्याय हॉस्पिटल, महोबा बाजार,
  66. सर्वोदय हॉस्पिटल एंड प्रसूति केन्द्र, दुबे कॉलोनी मोवा,
  67. कालड़ा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर, पचपेड़ी नाका,
  68. अपेक्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एंड आईह्वीएफ सेंटर, अटल चौक, रायगढ़
  69. अग्रवाल हॉस्पिटल, आर.के.सी, कॉम्प्लेक्स के सामने जी.ई. रोड,
  70. गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, लालपुर,
  71. विशारद हॉस्पिटल, सुभाष स्टेडियम के सामने,
  72. बी.एम. शाह हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई
  73. आरोग्य हॉस्पिटल, शंकर नगर,
  74. फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खरसिया रोड, रायगढ़
  75. सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चौबे कॉलोनी,
  76. संकल्प हॉस्पिटल, सरोना,
  77. सोनी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम, बड़े उरला, अभनपुर
  78. बालको मेडिकल सेंटर, सेक्टर-36, नया
  79. नमन हॉस्पिटल (डेंटोफेसियल ट्रॉमा एंड ओरल कैंसर केयर), शंकर नगर,
  80. पेटल्स न्यू बोर्न एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, समता कॉलोनी,
  81. कंवर नर्सिंग होम, अनुपम नगर,
  82. चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल, भाटापारा रोड, बलौदाबाजार
  83. सनशाइन मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, वसुन्धरा नगर भिलाई-3, चरोदा, दुर्ग
  84. एस.आर.एस. हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका,
  85. ओम नेत्र केन्द्र, पंडरी,
  86. आशादीप हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर,

छत्तीसगढ़ के बाहर इन निजी चिकित्सालयों में मिलेगी शासकीय कर्मचारियों को उपचार सुविधा

  1. सर गंगाराम हॉस्पिटल, राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली
  2. स्पंदन हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, धनतोली, नागपुर
  3. प्लेटिना हार्ट हॉस्पिटल, सीताबर्डी, नागपुर
  4. शेल्बी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, विजय नगर, जबलपुर
  5. मेदांता द मेडिसिटी, सेक्टर-28, गुडगांव
  6. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
  7. जी.बी. पंत हॉस्पिटल, नई दिल्ली
  8. के.ई.एम. हॉस्पिटल, मुंबई
  9. जसलोक हॉस्पिटल, मुंबई
  10. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई
  11. नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई
  12.  चित्रा तिरूणाल इंस्टीट्यूट, चेन्न्ई
  13. सी.एम.सी. वेल्लोर
  14. पंडालिया कार्डियो-थोरेसिक फाउंडेशन, चेन्न्ई
  15. शंकर नेत्रालय, चेन्न्ई
  16. पी.जी.आई. लखनऊ
  17. एल.एन.जे.पी. हॉस्पिटल, नई दिल्ली
  18. एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
  19. बत्रा हॉस्पिटल, नई दिल्ली
  20. अपोलो हॉस्पिटल, हैदराबाद
  21. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली
  22. लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई
  23. मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा, दिल्ली
  24. मेडविन हॉस्पिटल, हैदराबाद
  25. चोईथराम हॉस्पिटल, इंदौर
  26. यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद
  27. फोर्टिस एंड लाफ्रेस फोर्टिस हॉस्पिटल दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं
  28. मैक्स देवकी हार्ट एंड वास्कुलर इंस्टीट्यूट, सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं
  29. प्राईमस सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
  30. मैक्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली
  31. मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रामदासपेठ, नागपुर
  32. अपोलो हॉस्पिटल्स, हेल्थ सिटी, आरोलोवा, चिनगाधिली, विशाखापटनम
  33. सदर्न रेलवे हॉस्पिटल, पेरामपुर
  34. बी.एच.यू. हॉस्पिटल, वाराणसी
  35. वी.वाय.एल. नायर हॉस्पिटल, मुंबई
  36. अपोलो हॉस्पिटल, चेन्न्ई
  37. निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद
  38. बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई
अनिल शुक्ला, प्रांताध्यक्ष, शिक्षक कांग्रेस

शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य और राज्य के बाहर अस्पतालों को अनुमोदित किया है उसका हम स्वागत करते हैं लेकिन अस्पतालों में शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए। होता यह है कि अस्पतालों में इलाज शुरू करने के दौरान पैसा कर्मचारियों से जमा करवाया जाता है। अस्पतालों को मान्यता देते समय निर्धारित मापदंडों का भी कड़ाई से पालन होना चाहिए। अस्पताल प्रबंधक सिर्फ लाभ कमाने की नीयत से कर्मचारियों को इलाज की सुविधा न दें।

Back to top button