पेण्ड्रा-मरवाही

डॉ. अनामिका पाल बनी जोगी कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान

गौरेला (आशुतोष दुबे)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जोगी पार्टी के सुप्रीमो अजित जोगी के निर्देश व जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की अनुशंसा पर डॉ. अनामिका पाल को जोगी कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति की गई है।

उनकी नियुक्ति पर अजित जोगी ने कहा कि डॉ. अनामिका पाल बहुत ही मेहनती और योग्य महिला हैं। वे महिलाओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं और लगातार संगठन का कार्य कर रहीं हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और पार्टी में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक होगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि हम बहुत जल्द संगठन को और मजबूत करेंगे। संगठन को मजबूत करते हुए अब हमारा लक्ष्य 2023 का विधानसभा चुनाव रहेगा। डॉ. अनामिका पाल की नियुक्ति पर जोगी कांग्रेस के महिला नेत्रियों में हर्ष है। यह जानकारी जोगी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल दी।

Back to top button