Uncategorized

मोदी सरकार ने थर्ड जेंडर के लिए बनाया विशेष पोर्टल, पहचानपत्र बनवाने समेत मिलेंगी आनलाइन कई सुविधाएं …

नई दिल्ली । किन्नरों को मूलभूत सुविधा देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार संवेदनशील रवैया अपना रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से अब इनके लिए विशेष पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल की मदद से किन्नर आसानी से अपना पहचान पत्र बनवा सकेंगे। साथ ही उन्हें मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिलेगा।

मालूम हो कि ट्रांसजेंडर के अधिकारों के संरक्षण के लिए मोदी सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल तैयार किया है। इसकी मदद से किन्नर अब आसानी से अपना पहचानपत्र बनवा सकेंगे। मोदी सरकार द्वारा विशेष तौर पर तैयार किए गए इस पोर्टल से ट्रांसजेंडरों के अधिकारों की सुरक्षा के साथ साथ उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिलेगा। ट्रांसजेंडर पहचानपत्र बनाने के लिए राज्य सरकारों को भी केंद्र की तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया है। अब ट्रांसजेंडर अपने आसपास मौजूद किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

दरअसल, इस समय सरकार थर्ड जेंडर के अधिकारों को लेकर काफी संवेदनशील रवैया अपना रही है। इनको समाज का हिस्सा बनाने व मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं भी बना रही है। इनको सबसे ज्यादा दिक्कत पहचानपत्र बनवाने के लिए करनी पड़ रही थी। अब इन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए व उनका पहचानपत्र जारी करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल जारी करने का उद्देश्य शासन प्रशासन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है।

Back to top button