पेण्ड्रा-मरवाही

मनोज गुप्ता ले रहे हैं मजदूरों और किसानों की खबर …

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। इस लॉक डाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित कोई हुआ है तो वह है रोज कमाने खाने वाला मजदूर वर्ग। चाहे वो प्रवासी हो या स्थानीय मजदूर। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं मजदूरों की समस्याओं को लेकर काफी संजीदा रहते हैं। ग्रामीणों के राशन, पेयजल व विलम्ब से मजदूरी भुगतान होने की समस्या आम बात है। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सभी मातहतों से लेकर पार्टी पदाधिकारियों तक को उनके हरसभव मदद कर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार के इसी मंशा के अनुरूप गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के टीम क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सघन दौरे में है और मजदूर से लेकर ग्रामीणों के समस्याओं के हर संभव निराकरण का प्रयास भी किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस टीम के द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के सम्बंध में भी आवश्यक जानकारी ग्रामीण मजदूरों को दी जाती है।

इसी कड़ी में कल जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मरवाही जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया गया।उक्त टीम द्वारा सवप्रथम सुबह 7 बजे लगभग ग्राम टिकठी व बरौर में मनरेगा से चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य का अवलोकन कर मजदूरों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्राम बरौर के बाद ग्राम उसाड़ में मनरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान मजदूरों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क का भी प्रयोग करने की समझाइश दी गई। इसके बाद ग्राम बेलझिरिया में भी ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं ग्राम पंचायत उसाड़ में नवयुवकों ने खेल मैदान में प्रस्तावित गौठान का विरोध कर इसे अन्यत्र बनाये जाने की मांग की। इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता व सासंद प्रतिनिधि राकेश मसीह ने वन विभाग से बात करके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के इस दौरे में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मरवाही जनपद अध्यक्ष प्रताप सिंह, मरवाही जनपद के उपाध्यक्ष अजय राय, जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रों, कांग्रेस नया गुलाब राज, कांग्रेस जिला महामंत्री नारायण शर्मा, सासंद प्रतिनिधि राकेश मसीह, भानु ओटावी, नारायण श्रीवास, हर्ष गोयल उपस्थित थे।

Back to top button