पेण्ड्रा-मरवाही

मरवाही क्षेत्र में धान खरीदी केंद्रों में जोगी कांग्रेस व भाजपा के नेताओ का देर रात तक लगा रहा जमावड़ा….

मरवाही में बारदाने को लेकर अव्यवस्था बनी रही और 12 बजे बारदाना आने के बाद धान खरीदी प्रारंभ हुई। वही सिवनी में 3 बजे से शुरु हुई धान खरीदी।

मरवाही। धान खरीदी के अंतिम दिन 20 फरवरी को मरवाही सहित आसपास के सभी धान खरीदी केंद्रो सिवनी, लरकेनी, भर्रीडाड़ आद में देर रात तक खरीदी होती रही। ज्ञात हो कि बारदाने की कमी को लेकर इन सभी धान खरीदी केंद्रो में विगत कई दिनों से धान खरीदी नही हो रही थी जिसके कारण किसानों को सड़क में उतरना पड़ गया था।किसानों के धान खरीदी मसले में प्रमुख विपक्षी दल भाजपा व जोगी कांग्रेस के नेताओ ने किसानों का भरपूर साथ दिया और शासन प्रशासन के ऊपर दबाव भी बनाया।

धान खरीदी के अंतिम दिन मरवाही के लरकेनी केंद्र में सभी किसानों के कटे हुये टोकन के सम्पूर्ण धान खरीदी को लेकर जोगी कांग्रेस के नेता व विधायक प्रतिनिधि सुनील गुप्ता के नेतृत्व में किसानों को लेकर बीच सड़क में चक्का जाम कर धरने में बैठ गये। बीच सड़क में धरने में बैठने से पुलिस प्रशाशन द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके आश्वासन व हस्तक्षेप के बाद सभी किसानों के सम्पूर्ण टोकन में धान खरीदी हेतु लिया जाने लगा।

वही मरवाही ,सिवनी, भर्रीडाड़ में भी जिला प्रशाशन सहित एसडीएम मयंक चतुर्वेदी (आईएएस) के द्वारा किसानों के धान खरीदी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए थे।

Back to top button