पेण्ड्रा-मरवाही

JCC के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा- भगवान राम के गुणों का अनुसरण करें, जीवन सफल हो जाएगा

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि आज का युवा बचपनी के कारण रामायण सीरियल को नहीं समझ पाया था। क्योंकि आयु ही नहीं थी समझने के लिए पर अभी कुछ दिनों से फिर से सीरियल देखने के बाद समझा है कि हमारे हिंदू धर्म में भगवान राम के गुणों का बखान कोई नहीं कर सकता है।

इस संसार में जहां भाई बहन संपत्ति के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं, वहीं राम ने अपने भाई भरत के लिए पूरा अयोध्या राज्य त्याग दिया था। जब उनकी सौतेली माता कैकेई ने उन्हें वनवास जाने का आदेश दिया था।

हालांकि राम के पिता राजा दशरथ ऐसा कभी नहीं चाहते थे लेकिन कैकेई को दिए हुए अपने वचन के कारण वे विवश थे। अपने पिता के वचन को निभाने की खातिर राम ने वनवास जाने का निर्णय लिया था और 14 वर्षों तक अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वन में रहे थे। यह इस बात का प्रमाण है कि वह किसी भी हालत में अपने माता-पिता का अनादर नहीं कर सकते थे।

कहते हैं कि अगर इंसान को जीवन में कोई भी समस्या हो तो उसे हमेशा भगवान राम के जीवन के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसके साथ ही हर व्यक्ति हर रोज रामायण के पाठ भी जरूर पढ़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि रामायण में से राम के चरित्र को कोई अपने जीवन में उतार ले तो उसका जीवन सुधर सकता है।

अंततः निष्कर्ष यह है कि जब भगवान राम अपनी सत्यनिष्ठा व पिता राजा दशरथ की आज्ञा से अपने राज-काज व परिवार को छोड़कर 14 वर्ष के वनवास को जा सकते हैं तो हम लोग क्या अपने देश हित मे 21 दिन के लॉकडाउन को अपने घर मे रहकर पालन नहीं कर सकते हैं। हम श्रीराम से इसकी शिक्षा ले सकते हैं।

Back to top button