पेण्ड्रा-मरवाही

उत्कल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर बने डॉ व्योमेश त्रिपाठी

पेंड्रा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में सोशल साइंस विभाग के डीन डॉ व्योमेश त्रिपाठी को उत्कल विश्वविद्यालय ओडिशा का कुलपति नियुक्त किया गया है। व्योमेश त्रिपाठी सोशल साइंस के विषय में अच्छा-खासा नाम रखते हैं। आईजीएनटीयू के अलावा श्री त्रिपाठी राजीव गांधी केंद्रीय विश्विद्यालय ईंटानगर में भी अध्यापन का कार्य कर चुके हैं।

100 से ज्यादा शोधपत्र और कई किताबें

श्री त्रिपाठी सोशल साइंस से जुड़े 100 से भी ज्यादा पेपर लिख चुके हैं साथ ही कई किताबें भी पब्लिश हो चुकी हैं। देश के कई विश्वविद्यालयों में यह पढ़ाई जाती है। जिनमें से बुद्धिज़्म इन नार्थ ईस्ट इंडिया, मार्सल ट्रेडिशन ऑफ नार्थ इंडिया, एथनॉ ग्राफी ऑफ इंडिया आदि हैं।

नैक की टीम का रहे हैं हिस्सा

श्री त्रिपाठी देशभर के विश्विद्यालय की ग्रेडिंग करने वाली संस्था नैक का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा केंद्र तथा राज्य सरकारों की समितियों में भी रह चुके हैं।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि उत्कल विश्वविद्याल के छात्र-छात्राओं एवं वहां के लोगों के लिए मन में बड़ा सपना लेकर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वहां की संस्कृति विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी का एक समावेश बनाकर एक अच्छे कल के लिए प्रयासरत रहेंगे। अमरकंटक विश्वविद्यालय एवं आसपास के पहले कुलपति का पद संभालेंगे यह सभी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय परिवार एवं निवासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है एवं नव युवकों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए।

Back to top button