पेण्ड्रा-मरवाही

जोगी और कांग्रेस मिलाकर 8 होते हुए भी कालू ने लहरा दिया भाजपा का परचम

पेंड्रा। पेंड्रा नगर पंचायत में संभावना के अनुरुप भाजपा ने अध्यक्ष पद हासिल कर लिया है। यहां से कुछ दिनों पूर्व भाजपा में आए कालू जलान ने तय मतों से अधिक मत हासिल करते हुए भाजपा का परचम लहरा दिया।

मालूम हो कि पेंड्रा नगर पंचायत से भाजपा के 4 और 3 निर्दलीय जो भाजपा ज्वाइन किये उनके सहित 7 पार्षद थे पर कालू जलान ने जोगी कांग्रेस और कांग्रेस दोनों पार्टियों में सेंध लगाते हुए 3 वोट अधिक हासिल करते हुए 10 वोट अपने पक्ष में किये और नगर पंचायत पेंड्रा के अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए।

बता दें कि कालू जलान कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़े थे तथा पार्षद के रूप में चुने गए। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही भाजपा ज्वाइन किया था। दिलचस्प बात यह रही कि यह कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के बीच साठगांठ होने के बाद भी बहुमत नहीं मिला। जबकि कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के दोनों के 4-4 पार्षद रहे। ज्ञात हो कि पेंड्रा के 15 सदस्यी नगर पंचायत में बहुमत के लिए 8 पार्षद दोनों पार्टियों के होने के बाद भी उनको कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के गठबंधन को बहुमत नहीं मिला।

Back to top button