पेण्ड्रा-मरवाही
pendra-marwahi- news
-
मरवाही के कटरा स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव….
मरवाही। विकाशखण्ड मरवाही के बेलझिरीया संकुल अंतर्गत कल शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल द्वारा सयुक्त रूप से शाला के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रों, मरवाही की सरपंच प्रियदर्शिनी सिंह नहरेल , विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्या सुश्री उमा पाव, ग्राम पंचायत कटरा की सरपंच इंदु देवी पाव, रही ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा नृवित्त शिक्षक हरिशरण…
-
छत्रपति शिवाजी जयंती पर बचरवार के नवयुवकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
इसके साथ ही ग्राम बचरवार के ओमी साहू, शिवांश दुबे, मघन राठौर, शिवम तिवारी, आशुतोष दुबे, गर्वदीप साहू, रोशन साहू, रवि साहू, दीपक साहू, संस्कार साहू, दुर्गेश श्रीवास, आशीष साहू, रामसिंह राठौर, शुभम गुप्ता एवं समस्त युवा साथी एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
-
शौच के लिए गई महिला से बलात्कार के आरोपी को हुई 10 साल की सश्रम कारावास
निर्भया रेप केस के बाद अब पूरे देश मे बलात्कारियों के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। हैदराबाद रेप को लेकर कुछ माह पूर्व ही संसद से लेकर सड़क तक हंगामा बरपा था। वहीं अब देश की विधायिका के साथ साथ न्यायपालिका भी बलात्कार के मामलों को जल्द से जल्द निपटाकर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है।
-
धान खरीदी: मरवाही में किसानों ने सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन को कांग्रेस व भाजपा का मिला साथ
जोगी कांग्रेस के नेता व स्थानीय कृषक सुनिल गुप्ता का कहना है कि शासन को अविलम्ब बारदाना उपलब्ध कराना चाहिये साथ ही धान खरीदी की तिथि भी आगे बढ़ाना चाहिये। यदि किसानों की मांग पूरा नही होता तो हम लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
-
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ने मरवाही में कहा- एकजुट होकर करें गांवों का विकास
मरवाही में प्रथम सम्मेलन सह सपथ ग्रहण संपन्न विलम्ब होने के बावजूद कांग्रेसी नेताओ में रहा जबरदस्त उत्साह। मरवाही में तय समय से 3 घण्टे विलम्ब से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित सरपंच गण भी शामिल हुए।जनपद पंचायत मरवाही के मुख्यकार्यपालन अधिकारी महेश यादव ने दिलाई नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को सपथ। कार्यक्रम में जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
-
धान खरीदी को लेकर किसानों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, आत्महत्या की दी चेतावनी
क्षेत्र के कुछ किसानों ने परेशान होकर समस्या का समाधान नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है। इस तरह की बातें आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हलचल शुरू हो गई है।
-
शासकीय योजनाओं से वर्ष 2011 के बाद लोगों के जीवन स्तर में आए बदलाव की जानकारी जुटाएगी सरकार
मरवाही (अनुपम शुक्ला)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन गांव के ही युवा बेराजगारों से 2011 के सर्वेक्षण में परिवार के जीवन में विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वन के फलस्वरूप आये बदलाव की प्राथमिक जानकारी एवं सर्वेक्षण जुटाई जाएगी। योजना का उद्देश्य यह है कि सभी शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल पा रहा है अथवा नहीं। यदि मिला तो 2011 के बाद उनके जीवन स्तर में क्या…
-
मरवाही समेत पेंड्रा-गौरेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का प्रथम सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह कल 18 फरवरी को
मरवाही (अनुपम शुक्ला)। मरवाही जनपद में जोगी कांग्रेस को झटका देते हुए कांग्रेसियों ने इस बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पर अपना कब्जा जमा लिया है। यही कारण है कि अब प्रथम सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से कराये जाने की तैयारी कांग्रेसी नेता जोर-शोर से कर रहे हैं। प्रथम सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा को निमंत्रण…
-
-
दूसरे दिन भी नए जिले में जीपीएम पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कंप
पेण्ड्रा। नए जिले के अस्तित्व में आते ही और पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के बाद मध्य प्रदेश से सटे इलाके में अंतरराजयीय स्तर पर हो रहे अवैध कारोबार पर पुलिस ने लगाम लगाना शुरू कर दिया है इसी के तहत नए जिले के तीनों थानों में जीपीएम पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी , एसडीओपी अशोक वद्गाओंकर और तीनों थानों के टी॰आई॰ के नेतृत्व में सघन चेकिंग और मुखबिर…
-
जिला बनने के बाद पुलिसिंग में भी दिखने लगा बदलाव
वहीं पुलिस की टीम के द्वारा पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन में भी सघन जांच अभियान चलाया गया । पुलिस विभाग की ओर से होटल एवं लाज संचालकों को आने वाले मुसाफिरों का दस्तावेज जांच करने एवं रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस के द्वारा स्थानीय मकान मालिकों से अपील की गई कि किसी भी किराएदार के बारे में पुलिस को जानकारी आवश्यक रूप से देवें।
-
मरवाही जा रही बस व ट्रक में सीधी भिड़ंत से 10 लोगों की मौके पर मौत, दर्जनभर से अधिक हुए घायल
हादसे के बाद लोगों का हुजूम घटनास्थल पर जमा हो गया। आक्रोशित भीड़ को शांत करने पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और हादसे का कारण पता चल सकेगा।
-
तालाब में नहाने गई वृद्ध महिला की डूबने से गई जान
महिला के पैर फिसल जाने और उसके डूब जाने की जानकारी जबतक आसपास मौजूद महिलाओं को हो पाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला की डूबकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।
-
-
माला-माल महिला बाल विकास विभाग कहीं कार्यकर्ताओं को कुपोषित न कर दे
कल जहाँ एक ओर कांग्रेस, जोगी कांग्रेस व भाजपा के सभी नेता जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन मे मौजूद रहे। वहीं कुछ कदम की दूरी पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मीटिंग महिला व बाल विकास विभाग द्वारा जमीन पर बैठाकर ली जा रही थी।


