इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
हे ईश्वर …
हे ईश्वर बस इतना सा वर देना! करुणा युक्त हृदय देना! चीख,आर्तनाद से व्यथित हो, ऐसा अंतर्मन देना, रोए और कोई तो चक्षु, मेरी भी भिगो देना!! हे ईश्वर! बस इतना सा वर देना! आए कामना लिए मुझ तक तो,पूरी मुझसे करवा देना! न खाली हाथ वो जाए, बस इतना सा समा देना है!! हे ईश्वर! बस अर्ज़ी मेरी सुन लेना! न स्वार्थ अंधकूप जीवन हो, परमार्थ भाव…
-
तेरी मुहब्बत ….
हमें तुमसे मुहब्बत हो गई है, बिना सोचे शरारत हो गई है। बताये हम तम्हें कैसे ये बातें, यही हमसे हिमाकत हो गई है। तेरे बारें मे सोचे दिल ये मेरा, मेरी तुमसे रिफाकत हो गई है। अगर मेरे नही अब तुम हुए तो , समझ लो बगावत हो गई है। मै \”झरना \” जो बनी उल्फ़त में तेरे, चखो उल्फत जो शर्बत हो गई है। ©झरना माथुर, देहरादून,…
-
कालजयी योग …
भोग बढ़ाए रोग को , योगी रहे निरोग । जीवन में जो सुख चहें, करे निरंतर योग। किस विधि योगी योग से , जीते काल कराल। गिरिजा सोई पुछन चहैं प्रश्न है शंभू दयाल। उमा प्रश्न उत्तम अति, किया लोक हित जान। तत्त क्षण शंभू कलजायी, विधि करे योग बखान। मुख आकृति चोंच सी, करे जो वायु पान। घोड़े जैसा वेग हो,…
-
मन नइ करे फकीर …
काबर टीका लगाए हावस,चंदन के सादा-सादा। तेहा काबर निभाए नहीं,अपन गुरु से करे वादा।। गर म पहिरे कंठी माला,मुँह से कहे कबीर जी। तै मनमाने तन ल धोवे,मन नइ करे फकीर जी।। फकत कपड़ा पहिरे हावस,काये बर सादा-सादा– मुर्दा ल छुए के पाछु म,तै घर आके नहावत हस। कुकरी के पुजवन करके,माई पिला खावत हस।। मुँहू म राम-राम कहिथस,कसाई के रखे इरादा— पथरा के पूजा करे अउ,दाइ-ददा…
-
चौक पर चाय…
ग़ज़ल इक लगन तिरे शहर में जाने की लगी हुई थी, आज जा के देखा मुहब्बत कितनी बची हुई थी। आपसे जहाँ बात फिर मिलने की कभी हुई थी, आज मैं देखा गर्द उन वादों पर जमी हुई थी। लग रही थी हर रहगुज़र वीराँ हम जहाँ मिले थे, सिर्फ़ ख़ूब-रू एक याद-ए-माज़ी सजी हुई थी। सोचता हूँ तक़दीर कितनी थी मेहरबान हम पर, क्यूँ…
-
जिंदगी से कोई शिक़वा नहीं …
ज़िंदगी हो रही वीरां, हमें कोई शिक़वा नही। ज़िंदगी हो ज़ाए कैद, हम वो परिंदा नहीं।। बिखर गई कुछ यूं ज़िंदगी, हमें कोई गिला नहीं। चाहे टूट जाए दिल, हम वो पियांदा नहीं।। खुशमिजाज़ रहे ज़िंदगी, ये जरूरी तो नहीं। ग़मों का रहे ख़ौफ़, ये हमें मंजूर नहीं।। अच्छा रहे मिज़ाज हमारा, ये भी तो ज़रूरी तो नहीं। दिल हमारा ज़ल रहा हो, पिघलना हमारी मज़बूरी…
-
हममें है दम …
कोई कहता तुम न कर पाओगे कोई चाहता है तुम न करो पर हमने भी ठानी है जीवन यूहीं नहीं गुजारनी है कुछ कर के दिखलाना है हमें सात समन्दर पार जाना है उन्नति का शिखर यूं ही नहीं मिलता है रात दिन एक कर मेहनत करना पड़ता है सफलता तब कदमों में होगी जब मां बाबा का आशीर्वाद साथ होगा देखो ऐसे हालात में हमें न कोई हरा…
-
अनुराग …
अनुराग तुमसे प्रियतम इतना बता ना पाऊँ है कितना सितम तुम हमसे न करना हमारे दिल में तुम रहना शक्य जो हो सके वहीं करना निरापद हो अनुराग करना ज़ख्म हमें कभी मत देना हाथ थाम कर तुम चलना।।। ©अर्पणा दुबे, अनूपपुर
-
कहाँ जा छिपा है …
\”कहाँ जा छिपा है ये तो बता ?? मैं ढ़ूढ़ता रहा युगों से ……….।। हवाओं से पूछा-दिशाओं से पूछा – पूछता रहा मैं हर किसी से …….।। न जाने कितने कल्पों में खोया – न जाने कितनी योनियों में भटकता रहा मैं सभी में …..।। कहाँ जा छिपा है ये तो बता ..?? मैं ढ़ूढ़ता रहा युगों से ………… चारों दिशाओं ने हंस कर कहा –…
-
धर्म से आहत हिंदुस्तान…
हमारे देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि चुनाव की सरगर्मी के साथ साथ धर्म के नाम पर सियासत तेज हो जाती है। सर्वधर्म समभाव का पालन करने वाले इस देश की आत्मा को हिंदू मुसलमान के नाम पर बांटने की कोशिशें रुकने का नाम नहीं लेती हैं। देश कोरोना से लड़ रहा है, कितने लोगों का रोजगार छिन गया है। लगातार बढ़ती महंगाई ने जीवन स्तर को नीचा कर…
-
बिल्ली औऱ जीजी …
बड़ी जीजी अचानक बिन बताए चार सौ किलोमीटर की यात्रा किए आ गईं पिछले शुक्रवार। माँ आवाक तो हुई लेकिन उनके मुरझाए औऱ थके चेहरे को देख सारे प्रश्न दरकिनार कर दिए… दो दिन में एक विस्मयकारी शांति भंग हुई और दीदी ने माँ को बताया कि उन्हें ओवरी में सिस्ट था जो ग्रेड थर्ड कैंसर में बदल गया है….घर की जिम्मेदारियों में कभी ठीक से ट्रीटमेंट नहीं हो पाया………
-
भ्रम …
देखती हूं जिस तरफ जहां कहीं न जाने कितनी आंखें लगती हैं परिचित सी। भ्रम होता है, एक क्षण को, कितनी महान है मेरी हस्ती। परंतु तभी रफ्तार जीवन की, आड़े आ जाती है। वो आंखें, चली जाती हैं दूर, खोजती हुई किसी और को। खयाल आता है तभी, उन आंखों की खोज मैं नहीं, कोई और है। परंतु टकराती हैं मेरी आंखों से खोजती हुई, ढूंढती सी। हो जाती…
-
इश्क में…
बाख़ुदा बेख़ुदी नहीं जाती मुख़्तसर सी कमी नहीं जाती इक रवानी है बहते दरिया की इश्क़ में तिश्नगी नहीं जाती बस तमाशे का इक सबब होगी बात दिल की कही नहीं जाती ©पूजा मिश्रा, अयोध्या, उत्तरप्रदेश
-
सपने में…
जगहें, स्थान निष्ठुर होते हैं मरे हुए अपनों की तरह सोते सोते भी खुल जाती है अचानक आंँख , देख लेती हूँ जब कभी स्वपन में कड़ियों की छत लकड़ी का दरवाजा कोठरी के भीतर कोठरी चूल्हे की बुझी राख में बची हुई चिंगारी सुख के कुछ गर्मी की छुट्टियों के शांत , खुशगवार दिन खो जाती हूँ कुछ आवाज़ों में दृश्यों में ढूंढती हूँ रंग एहसास देह की गंध…
-
योग और संगीत …
योग और संगीत, मिल बनते हैं गीत। जगा कर एक स्वरलहरी, बना देते सबको मीत।। योग सोयी शक्ति जगाए, रोग शोक भी दूर भगाए, संगीत लाता ली जीवन मे, प्रेम सुधा रस बस तन में।। दोनो का ये अद्भुत मेल, जीवन सुंदरता का खेल, योग जहाँ शशक्त बनाये, संगीत मधुरता से सजाएं।। जीवन के ये अनमोल ख़ज़ाने, जो न बूझे वो क्या जाने, चलो हम सब…
-
जिन्दगी में जो ना देखा…
जिंदगी में जो ना देखा, कोरोना में देखा भाई कोरोना में देखा। ऊंची अटारियो की खिड़की से झांकता,बचपन देखा भाई बचपन देखा। रोजगार को भागता,लंबी कतारों में युवा मन देखा भाई युवा मन देखा। जिंदगी में जो ना देखा, कोरोना में देखा भाई कोरोना में देखा। खेतों को छोड़ के हाईवे के मोड़ पे,धरती पुत्रों को सोते देखा भाई सोते देखा। बॉर्डर के वीरो को माटी के शूरवीरो को एकजुट…
-
डर से संवाद …
बेताबियों से इश्क़ हैं मुझें। बेफ़िक्री थोड़ा परेशान करती है मुझें, पर उम्मीदों की साँकल कभी नाउम्मीद नहीं होने देती मुझे ।बेशक़ यह अवलंबन या अपेक्षा थोड़े छोटे शब्द पड़ जाते हैं।।आवारा प्रश्नों क़े उत्तरों को मर्यादित अवधि में सीमा पार कराने के साथ शालीन प्रश्नों को शालीनता की पेहरन से स्वागत करने की ललक रहती है मुझमे।।एक सीमा तक सम्बंधो की डोर पकड़े रहने की जिद्द।। एक मर्यादित परिधि…
-
शाम ढले माँ …
शाम ढले माँ तुम याद आती, आंखों से दिल में यूं समा जाती, वो प्यार भरा स्नेहिल मुखड़ा तुम्हारा, देता था दिल को सहारा तुम्हारा, वह भोली सी निश्चल मुस्कान तुम्हारी, हरती थी सारी विपदा हमारी, शाम ढले माँ …. वह फोन पर हेलो हेलो सुनना, उठ गईलू बबुनी धीरे से पूछना, थक गईलू बबुनी विस्मित हो पूछना, का करलूं बहिनी चिंतित हो पूछना , इन प्रश्नों से…
-
इंदिरा हारीं थीं शेरे गढ़वाल से …
हेमवती नन्दन बहुगुणा का जीता हुआ गढ़वाल संसदीय उपचुनाव आज ही के दिन (21 जून 1981) पलट दिया गया था। ठीक चार दशक हुए। हालांकि उसी दौर में अमेठी से राजीव गांधी निर्वाचित घोषित हो गये थे। दोनों उपचुनावों में इन्दिरा गांधी का असर दिखा था। उनके सत्ता में लौटे साल भर ही हुआ था। उत्तर प्रदेश (तब अविभाजित था) के इन दोनों मतदानों पर दुनिया की नजर टिकी थी।…
-
योग …
चित्त प्रवृतियों का निरोध योग, करे नित्य योग,भगाए रोग। एक शब्द नही,विराट ब्रह्मांड हैं योग, खुद से मिलन कराता हैं योग। जाग्रत तन मन को करता, असीम ऊर्जा से हमको भरता। जो अपना ले आज से योग, भर जाए ऊर्जा से,भागे रोग। फिर क्यो योग से दूरी, क्यो बताते हो नित मजबूरी। अपनाओ योग,जरा खुद को जानो। जरा आज शक्ति पहचानो। तो लो संकल्प,बढ़ाओ कदम, हर दर्द भगाएंगे हम।…