इकोनॉमी

अर्थशास्त्र

  • हिन्दी का मान बढ़ाएं…..

      आओ ,  हिन्दी  का   मान   बढ़ाएं! मिलजुल कर हिन्दी ध्वज फहराएं!   हिन्दी भाषा, प्यारी भाषा, जन-जन की अभिलाषा है। हिन्दी माता , सबकी  माता ,  जीवन  की परिभाषा है।। जीवन-पथ पर हिन्दी अपनाएं! आओ,……!!   सब  बोली में रहकर , हिन्दी ,  एक सूत्र बतलाती है। उठना-चलना ,मरना-जीना,हिन्दी मां  सिखलाती है।। रोजाना , हम हिन्दी गुण गाएं! आओ,…..!!   हैं  संकल्प  हमारा , बन  जाए  राष्ट्र – भाषा…

  • औकात हिंदी की …

      मैनें देखी है औकात बचपन से हिंदी की, कहते तो बहुत हैं हिंदी हमारी मातृभाषा है, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है पर इस विभिन्न भाषीय देश में इसका स्थान कहाँ आता है? हिंदी में बात करो, हिंदी को प्रमोट करो, पर मैनें तो महसूस किया है कि हिंदी में बात करने वालों को हमेशा हीन भावना से देखा जाता है क्योंकि हिंदी तो है बेचारी अपनों के धक्कों की मारी।…

  • हिंदी हैं हम …

      हिंदी हैं हम वतन है हिन्दुस्तां हमारा, हमारा सारे जहां में अच्छा हिंदी भाषा हमारा, हमारा माँ, मातृभाषा और मातृभूमि हमें है तन-मन से प्यारा मीठी है इसकी बोली ये राजभाषा हमारा, हमारा   सारे जहां में अच्छा हिंदी भाषा हमारा, हमारा।   जन-जन की ये है भाषा बापु ने कहा था जनमानस की ये है भाषा बड़ी लोकप्रिय अनेकता में एकता रखने वाली भाषा बड़ी मीठी -सी ये…

  • मेरे बंधु …

    मन की किताब पर लिपिबद्ध करना रे बंधु! मेरे भाव सर्वकल्याणी मेरे अक्षर भावसंप्रेषित मेरे शब्द सार्थक मेरा व्यक्तित्व संवेदनशील मेरे कर्म सर्वदा हितकारी मुझे वैसा ही लिखना जैसा कि सच में तुम्हारा अन्तर्मन जानता न्याय कर्ता की भाँति निष्पक्षरुप से, मेरी व्याख्या करना अंतर्मन की किताब पर। जिसे कभी-कबार उलट-पुलट कर पढ़ते समय अश्रुपूरित नेत्र यदि हो जाए तो समझना सच में तुमने मुझे पढ़ लिया मेरे बंधु! मेरे…

  • मैं हिंदी हूँ …

      मैं आपकी ही हूँ आपकी पहचान हिन्दी हूं थोड़ी घबराई हुई और डरी डरी सी हूं। अपने अस्तित्व के खो जाने के डर से विचलित हूं कहीं मैं भी सिर्फ किताबों के शब्द मात्र ही न रह जाऊं भाषा बनकर ही ना रह जाऊं पहचान न खो दूँ संस्कृत भाषा की तरह बस विषय मात्र न रह जाऊँ स्कूलों में सिर्फ ना पढ़ाई जाऊं समझाई भी जाऊँ जिस तरह…

  • कैसे जिऊँ मैं …

        बीच राह पर छोड़ दिया हाथ? टूट गयी साँसों की डोरी ठहर गई जीवन की धार घोर अंधेरे में डूब गयी रात।   धड़कन थम सी गई साँसें रुकने लगी न रात कटे न दिन रुठ से गए सपने सारे कैसे जिऊँ मैं तेरे बिन।   गले से उतरे कैसे निवाला बिन तेरे चलूँ मैं कैसे सोऊँ कैसे रातभर ऐसे रुठा न कर मेरी जान आ लग जा…

  • पथगामिनी के पटल पर संपन्न हुई हिंदी भाषा की दशा एवं दिशा पर समृद्ध चर्चा …

    पथगामिनी बहुत ही कम समय में साहित्य के क्षेत्र में अच्छे कार्यों हेतु अपनी एक अलग पहचान बना पाने में सफल हुई है। हिंदी साहित्य में आजकल जो छोटी-मोटी त्रुटियां हो रहीं हैं, जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जैसे विषयों को लेकर विद्वानों की टोली इकट्ठा कर के ऐसे मुद्दों पर बाकायदा बहस का प्रावधान भी करती है पथगामिनी और प्रयास करती है की मंच के माध्यम…

  • इश्क में मेरे …

    ग़ज़ल\”   \”जरा सी मुसीबत की आंधी क्या आईं। कहीं रिश्ता बदला ,कहीं यार बदला।।   सलाहें भी बदली, अदाएं भी बदलीं। यकीं था हमारा , वही प्यार बदला।।   जो खुशियों के मौसम में था साथ मेरे। हवाओं सा उसने भी किरदार बदला।।   हरी वादियों जैसी उम्मीद टूटी। वो पतझड़ में होकर गिरफ्तार बदला।।   किया जिसने वादा था ,संग में रहेगा। वो कर्तव्य भूला तो अधिकार बदला।।…

  • हिन्दू हूँ …

    हिन्दू हूँ हिंदोस्तान ये हमारा है, हिंदी को आचार में लाना है। हम सब जन ने ये जाना है, हिंदी को आगे बढ़ाना है।   भारत की राजभाषा, प्रचीन देव भाषा, संस्कृत से जन्मी, ये आर्य भाषा, हम सब जन ने ये जाना है, हिंदी को आगे बढ़ाना है।   शव्दों से सजी, अलंकारित हुई। मुहावरों में ढ़ली, छंद युक्त हुई। हम सब जन ने ये जाना है, हिंदी को…

  • खुशियों की बहार …

    \”साहित्य सरोवर\” के साहित्य समीक्षक ग्वालियर के  \” महेन्द्र भट्ट \” (कवि-लेखक-व्यंग्यकार) सेवढ़ा जिला दतिया (मध्य प्रदेश) के निवासी शिक्षा– एम.काम.एल-एल.बी., पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (जयपुर) हास्य-व्यंग, कविता, कहानी, दोहा, गीत, गजल, क्षणिका, उपन्यास, वृतांत, नाटक, निबंध, रिपोर्ताज तथा बाल साहित्य सृजन आदि विधाओं में अनवरत लेखन। आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं विविध टीवी चैनल्स पर काव्य पाठ। सृजक संसद मुरार ग्वालियर द्वारा \”आदर्श हास्य व्यंग्यकार सम्मान\”, मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य…

  • गणेश स्तुति …

      श्री गणपति नमो नमः रिद्धि-सिद्धि मंगल कारी शिव-गौरी पुत्र नमो नमः   आगमन शुभ संदेश तुम्हारा बिगड़ा काज तुमने संवारा   अनुकम्पा तुम्हारी अपरंपार ऋण-दुःख से बचाया बारम्बार   सम्पन्नता लाये घर और द्वार दूर भगाये रोग विकार   कृपा तुम्हारी हो सब पर कष्टों से जीवन जाए तर   गौरी पुत्र न विलम्ब करो जाओ हमारे दुःखों को हरो   जीवन जकड़ा कोरोना ने अन्धकार भरा हर कोने…

  • देश और दुनिया में पहली बार सुर्खियों में बच्चे, कोरोना के कहर से बच्चे हुए अनाथ और अकेले, मदद के वादे होंगें क्या पूरे …

    देश और दुनिया में कोरोना के कारण पहली बार बच्चे खबरों की सुर्खियों में हैं। प्रशासकों और वैज्ञानिकों के ध्यान में आ गए हैं। नहीं तो कितने मौके आए जब बच्चों की दिक्कतों  पर बात की जा सकती थी, की जानी चाहिए थी, लेकिन नहीं की गई। मसलन चुनाव के समय भी अनेक समस्याओं से ग्रस्त बच्चे कभी चर्चा के केंद्र में नहीं आए। लेकिन इन दिनों बच्चे चर्चा के…

  • प्रश्नचिन्ह …

      तुम्हारी गहरी चुप्पी ने जीवन में प्रश्नचिन्ह -सा लगा दिया तुमने अपनों के खातिर मुँह पे ताला क्यों लगा लिया।   मैने जीवन में अंतिम-क्षण तक तेरे संग-संग, सही सही हँसते-हँसते हर कर्तव्य में तुमको हरक्षण संग दिया।   तुम्हारी गहरी चुप्पी ने जीवन में प्रश्नचिन्ह -सा लगा दिया तुमने अपनों के खातिर मुँह पे ताला क्यों लगा लिया।   तुम्हारे अपने आवरणहीन न हो इसलिये मौन हो तुम…

  •  मैं …

      पहली बार मुझे ज़िन्दगी मुश्किल लगी, रोने वाली बात पर मैं हँसने लगी, हर छोटी बात मुझे अखरने लगी, दिल में शूल सी चुभने लगी, मेरी तर्कशीलता आज़ादी और चंचलता सभी को खटकने लगी, मैं सबसे अलग दिखने लगी, सिन्दूर,बिछिया, लाल चूड़ी के चक्रव्यूह में फंसकर, मैं अपने को कोसने लगी।   बेहतर थी,माता-पिता संग, उनको भी देखती और खुद को भी, समेटती थी, लेकिन अब, पूरी तरह से…

  • मन ने कुछ यूँ कहा…

    मन ने कुछ यूँ कहा…   बाख़ुदा बेख़ुदी नहीं जाती मुख़्तसर सी कमी नहीं जाती   रात की धूप बनके बैठी है दूर ये चाँदनी नहीं जाती   इक रवानी है बहते दरिया की इश्क़ में तिश्नगी नहीं जाती   हर विदा का उसूल है शायद आँख से जो नमी नहीं जाती   बस तमाशे का इक सबब होगी बात दिल की कही नहीं जाती © पूजा मिश्रा, अयोध्या, उत्तरप्रदेश         

  • स्वयं चल…

    चल\”मंजु\”अब खुश रहने की पुरजोर कोशिश कर तुझे पता है ना कि तेरे दुःख में भी कोई शामिल होने वाला नही रहा मुस्कुरा हर पल क्योंकि तुझे रोते हुए भी तो अब चुप कराने वाला कोई नही रहा जिंदगी जी ले अब बिंदास हो क्योंकि साथ देने वाला साथ जिंदगी बिताने वाला अब जीवन राह में कोई नही चल उठ और पार कर जीवन धारा स्वयं ही नही हाथ थामने…

  • ओ फिजाओं थाम ले अश्क मेरे वो नायाब मोती हैं…

    भादवी सुप्रभात सहरा ए जिंदगी की थोड़ी सी रेत हूं मैं जो भी पास आता है फूंक मार उड़ा देना चाहता है शायद जद्दोजहद ही रेत की नियति है!   © लता प्रासर, पटना, बिहार

  • उलझन…

    लिखो तुम और मै पढूं सिखाओ तुम , मै सीख जाऊं ….सबक जिंदगी का   उलझनों को मेरी सिर्फ तुम सुलझा सकते हो।   शब्दों का सुनहरा जाल बुनकर नामों को रंगीन बना सकते हो क्योकि शब्दों की जादूगरी आती है खूब आप को मेरे सवालों के जवाब दिये बिना सारी दुविधा मिटा सकते हो। सुनो! दर्द मे मेरे अपनी मुस्कान का मरहम लगाओ। दिल की किताब खोलकर जिन्दगी के…

  • असाध्य …

    धीरे-धीरे जीवन गुजारता जा रहा काल,परिस्थित,परिवेश,दशा,अवदशा सब बदलते जा रहे .. राग,द्वेष, हर्ष,विषाद,विवाद,अपवाद सब रूपांतरित होते जा रहे… कल्याण-कल्पना के बहुसंख्यक, बहुरंगी घोड़े पर सवार अनवरत अतिवेग अग्रसर होते जा रहे… प्रत्येक श्वास-निश्वास पूर्ण श्वास होने हेतु कटिबद्ध ….. प्रत्येक कर्म, पूर्ण समर्पण सह पूर्ण होने के क्रम में…. पर इस क्रम में हम जीवन-निर्धारक तथ्यों को ही विस्मित करते जा रहे.. न जाने कौन से लक्ष्य को साधने हेतु?…

  • धर्म और मजहब से ऊपर होती है मिट्टी से मोहब्बत …

    \”धर्म और मजहब से ऊपर होती है मिट्टी से मोहब्बत \” यह कहना है देश की प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती अलका सिन्हा का, जो स्वावलंबन शब्द सार द्वारा आयोजित ऑनलाइन गोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारी थी । दिनांक ४ सितंबर २०२१, \’ स्वावलंबन ट्रस्ट’ के साहित्यिक प्रकोष्ठ, स्वावलंबन शब्द-सार द्वारा ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर २४ रचनाकारों की विभिन्न विषयों पर लिखित रचनाओं ने…

Back to top button