इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
इस दिवाली पर…
इस बार दिवाली पर पटाखे नहीं चलाएंगे । इस बार दिवाली पर पूरे देश को वैक्सीन से, कोरोना मुक्त बनाएंगे । इस बार दिवाली पर कोरोना से कमजोर हुई अर्थव्यवस्था को , मजबूती से फिर से आगे हम बढ़ाएंगे । इस बार दिवाली पर चाइना का सामान नहीं घर लाएंगे । शिक्षा के दीपक घर- घर जलाएंगे । इस बार दिवाली पर अंधविश्वासों की पकड़ से मानव को बचाएंगे ।…
-
ख़्वाबों की रानी हूं मैं ….
ख़्वाबों की रानी हूं मैं ख़्यालों में डूबी रहती हूं मैं ज़िन्दगी की छोटी सी बगिया में एक ख़ूबसूरत फूल हूं मैं। ख़ूबसूरत फूलों की मनमोहक ख़ुशबू हूं मैं अपने चारों और महक फैलाती हूं मैं फूलों पर लहराती हुई छोटी सी प्यारी सी तितली हूं मैं, गुनगुनाती हुई, अपनी मस्ती में झूमती हुई फूलों फूलों पर मंडराती हूं मैं। नील गगन में उड़ते हुए चांद सितारों को…
-
जयप्रकाश के बाद सुब्बा राव गांधीवाद के बड़े स्तम्भ, चंबल के बागियों और युवाओं को अहिंसावादी बनाने के लिए सदैव किए जाएंगे याद …
प्रसून लतांत । ज्यादातर गांधीवादी चिंतकों और पत्रकारों का कहना है कि महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण के बाद सुब्बाराव ही ऐसी हस्ती रहे, जिन्होंने देश के अधिकतम युवाओं को अहिंसक तरीके से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रभावित और प्रेरित किया। वे एक संत की तरह जीवन जीते रहे। उनमें कोई दिखावा का भाव नहीं था। सादगी से रहते थे। युवाओं से घिरे रहते थे। बहुत कम उम्र में ही…
-
मैं दीपक हूँ, देखा है …
अदम्य गगन में, बैठा सूरज आलौकिक, संदेश देता समर्पण की, नदियाँ भर नि:स्वार्थ आलोक, बिखराता है || दीपक हूँ, मैं शुभ दिवाली मुझसे सजती, आरती थाली जल-जल कर भी, जगमग करता हंसना सूरज से, सीखा है || दीपशिखा, आकर मुझ में शब्द, स्पर्श, रस, रूप, गंध उजियारे भर, करती नृत्य मेरे नेत्र बन, वो रहती है || ताप ज्वाला से, जलता तन श्रद्धा से साधना, करता…
-
तमसो मा ज्योतिर्गमय …
अक्सर जब भी मिट्टी के दीये को जलती हुई देखती हू्ँ तो जैसे इसकी लौ से – तमसो मा ज्योतिर्गमय जिससे- स्वतः ज्योतिर्मय हो जाता है हर कोना जबकि – ये मिट्टी के दीये बस मिट्टी ही तो है इसका तेल खत्म, सारा खेल खत्म किंतु – अंतिम सांस तक तेल , बाती और दीया जैसे – हमें बहुत कुछ कह जाती है तीनों अलग होकर भी…
-
वोह यार पुराने ले आयो..
ये चाय रखी है टेबल पर इतवार पुराने ले आयो तुम यार पुराने ले आयो दिखती लोगों की भीड़ बड़ी तुम मेरे अपने ले आयो मारूफ बड़े है सब यहां तुम वक्त हमारा ले आयो रंगीन बड़ी है दुनियां पर रस भरी टॉफी के आयो खाने तो फास्ट फूड पर साथ तुम्हारा ले आयो रास्ते मोड़ वही है पर वोह हाथ तुम्हारा के आयो चाय वहीं कॉफी वहीं पर शर्त…
-
एशियन लिटरेरी सोसाइटी द्वारा चौथे एशियन लिटरेरी कोन्फ़्लुएन्स 2021 का किया गया भव्य आयोजन …
एशियन लिटरेरी सोसाइटी ने 30 अक्टूबर 2021 को अपने चौथे एशियाई साहित्यिक संगम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया। मनोज कृष्णन (लेखक और संस्थापक, एशियन लिटरेरी सोसाइटी) ने इस वर्ष के दौरान एएलएस द्वारा संचालित नए कार्यक्रमों के बारे में दर्शकों को अवगत कराया। उन्होंने आधिकारिक तौर पर एएलएस के वार्षिक 2021 वर्डस्मिथ अवार्ड्स, सागर मेमोरियल अवार्ड, गीतेश बीवा मेमोरियल अवार्ड और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के सभी विजेताओं के नामों की…
-
फालुन दाफा कैसे भारत में स्कूली बच्चों की कर रहा मदद, जानें …
फालुन दाफा (जिसे फालुन गोंग के नाम से भी जाना जाता है) एक प्राचीन साधना अभ्यास है जिसमें पांच सौम्य व्यायाम सिखाये जाते हैं जिसमें ध्यान भी शामिल है। फालुन दाफा को पहली बार चीन में मई 1992 में ली होंगज़ी द्वारा सार्वजनिक किया गया। आज, 114 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोग इसका अभ्यास कर रहे हैं। फालुन दाफा के व्यायाम शरीर को शुद्ध करने, तनाव…
-
बचपन वाली दीवाली ….
बचपन वाले त्यौहार मनाने को जी चाहता है। फिर से बचपन की मस्ती वाले पल जीने को जी चाहता है। कच्चे घरों में पक्के रिश्ते निभाते थे। मिठाई से नहीं रिश्तों की मिठास वाले त्योहार मनाते थे। आँगन की सफाई ,तुलसी की सेवा, दादी के मीठे भजन सुनने को तरसते है। पेड़ों के पत्तों में फलों को ढूंढना, चुपके से छत पर जाकर , खट्टे मीठी आमों की चोरी…
-
अधनतेरस …
अधनतेरस पर धन बढ़े मन का कटे क्लेश, स्वाभिमान बना रहे, मन में न हो कोई द्वेष।। जग में मान सम्मान बढ़े मन में बढ़े विश्वास, कृपा धनवंतरी का वर्षे, मनोकामना पूर्ण हो तेरा आज़।। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं ©अम्बिका झा, कांदिवली मुंबई महाराष्ट्र
-
पुस्तक समीक्षा : प्रतिबद्धताओं की संवेदनशील उदात्त अभिव्यक्ति का दस्तावेज…
अल्पना सिंह स्त्री विमर्श, प्रेम से जुड़े मुद्दों और प्रसंगों तथा लोकमंगल से जुड़ी कामनाओं को पूरी शिद्दत से उठाने वाली कवयित्री हैं। इन विषयों पर आते ही उनकी कविता के कथ्य जीवंत हो उठते हैं। उनके भावों का उद्वेग अपने चरम पर होता है और अभिव्यंजना अपना उपयुक्त मार्ग स्वयं प्रशस्त कर लेती है। रचनाकार में इन विषयों के कई बार नये कोण और अनछुए धरातल तक पहुंचने की…
-
ज़हर ….
उम्मीदों के समुद्र में फेंकी ज़हर की बोतल मिली मिली क्या सील बिना टूटी फूटी सही सलामत मिली एतराज़ नहीं था, के इत्र की बोतल जैसी ललचाती मिली एक अजनबी अंजनी सी कई कहानी शहद घोल कर मिली ज़िंदगी आसान नहीं इसी ज़हर से ज़ाहिर करती मिली ज़हर की बोतल की रंगीनियत कांच की तरह साफ़ ही मिली मिली है? नहीं ..वो तृप्ति संतुष्टि जिंदगी से कभी किसी को नहीं…
-
प्रतिक्रिया ….
कभी-कभी समय पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। एहमियत के लिए नहीं, जिन्दा होने का एहसास दिलाने के लिए। हममें भी आवेग है, जो बहकर दूसरों तक भी जाता है। हममें भी कुछ है, जो कह कर जाता है। हम \”हम\” हैं, ये एहसास दिलाता है। कुछ अवधारण लिए हैं, ये उनको भी जताता है। जब चाहो उठाकर, बैठाओ और फिर गिराओ, हम जड़ नहीं, ये उनको भी तो समझाता है। इसलिए…
-
मूलचंद और गोपीचंद थवाईत की स्मृति में सार्वजनिक कवि सम्मेलन का आयोजन ….
बातें तुमको भली लगे या बातें तुमको लगे बुरी हम कबीर के बेटे हम तो बातें कहते खरी-खरी ******* मेघ बसंत कॉलोनी में काव्य फुहारों का रसिक श्रोताओं ने देर रात तक आनंद लिया ***** थवाईत परिवार ने गृह प्रवेश पर किया काव्य यामिनी का शानदार आयोजन* *** मेघ बसंत कॉलोनी में मूलचंद थवाईत (दादाजी) और गोपीचंद थवाईत (पिताजी) की स्मृति में अजय एवं थवाईत परिवार ने गृहप्रवेश के अवसर…
-
भारत और पाक के युवाओं के साझे शांति कैलेंडरों ने संबंधों की मधुरता बढ़ाई…
दक्षिण एशिया में नागरिकों खासकर छात्रों और युवाओं को एक दूसरे से जुड़ने, समझने और साथ साथ चलने के लिए आगाज ए दोस्ती की ओर से की जा रही कोशिश अब रंग ला रही है। इनकी कोशिशों का मूल संदेश यही है कि आप एक हिन्दू या मुसलमान होंगें, यह पहले से तय नहीं है। जो पहले से तय किया गया है, वह यह है कि आप एक इंसान होंगे…
-
बदलते मौसम…
मौसम भी चाहता है सुकून थाम लेता फसलों की सुगंध हाथ में हंसिया थामे बच्चों की मां बुन रही है सपने मौसम के साथ बिटिया के आंखों की चमक उसे दाने दाने रह-रहकर दिखता फसल, बच्चे सुकून के बीज! -लता प्रासर
-
मिट्टी के दीये…
दीप मिट्टी के हमने जलाए बहुत प्रेम का दीप अब तक जलाया नहीं दोनों हाथों से है जिसने आशीष दी कर्ज उसका अभी तक चुकाया नहीं रोशनी सिर्फ बाहर अगर हो गई ऐसे अंतर अंधेरा मिटेगा कहां कुछ दिये नेह के गर न भीतर जले मन में पसरा हुआ तम कटेगा कहां लग गई हैं कतारें दियों की बहुत तेल बाती में हरदम उलझते रहे…
-
सुरक्षा कवच…
अनगिनत दुआएँ बेहिसाब मन्नतें पीर पैगम्बरों की मज़ारों पर धागे बांधे, झाड़ फूँक, व्रत आडम्बर स्नान विभूति,माथे टेके 108 की नाम माला पूजा अर्चना गले में तावीज़ बड़ों की आशीष ना जाने क्या-क्या किया कैसा-कैसा ज़हर पिया तब कहीं जाकर एक पुत्र ने जन्म लिया। सोचती हूँ- एक पुरुष के जन्म के लिए इतना सब ज़रूरी क्यों???? बड़ा हुआ तो सिन्दूर, बिंदी, मंगलसूत्र, लाल चूड़ियाँ हरी-हरी मेंहदी,बिछुआ और लाल…
-
बुरे फंसे इमरान ! बचे रहे मोदी ….
पड़ोसी इस्लामी जम्हूरियाये पाकिस्तान के वजीरे आजम खान मोहम्मद इमरान खान पठान के विषय में कराची दैनिक (जिन्ना द्वारा स्थापित) \’\’दि डान\’\’ की खबरों के अनुसार विदेश की यात्रा पर इमरान को करोड़ों रुपयों के उपहार मिलते हैं। उन्होंने उसे दुबई में बेचकर अकूत धन कमाया। सरकारी नियम है कि राष्ट्रनायकों को मिले उपहारों को सरकारी खजाने में जमा करना पड़ता है। इमरान ने इस कानून की सरेआम अवहेलना की…
-
खैर जाने दो…
तेरे वाजिब बातों पर मैं कुर्बान वजूद पर मेरे सवाल स्वयं जिम्मेदार ठहरा कर केयर का देते हो इसे नाम खैर जाने दो… तेरे हाथों से ज़हर पी लेने को तैयार इतना ही था विश्वास , कहकर उबले मेरे बातों पर बुलाते घर के बड़ों को बीच बाज़ार खैर जाने दो.. हर रिश्ते को अटूट बनाती आई इतना ही दिल में जगह बनाई खूब सुनाई क्या घर से सीख…