
जिला के गिफ्ट पर बघेल व डॉ. महंत को मिला जनपद का रिटर्न गिफ्ट..
पेण्ड्रा। विगत 10 फरवरी को ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरेला पेन्ड्रा मरवाही वालो को नवीन जिला बनाकर गिफ्ट दिया था उसके 3 दिन बाद ही कांग्रेसी नेताओं ने गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जनपद पर कब्जा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व चरणदास महन्त को रिटर्न् गिफ्ट दिया।

गौरेला जनपद पंचायत चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव गहमा गहमी रहा। 16 सदस्यी जनपद पंचायत में जहाँ कांग्रेस के ममता पैकरा को 9 वोट मिले वही भाजपा के को 7 वोट मिले इस तरह 2 वोट से ममता पैकरा जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीत गई।

वही उपाध्यक्ष के लिए सविता राठौर को 9 वोट व भाजपा के पवन पैकरा को 7 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद भाजपा नेता ब्रिजलाल राठौर का पर्चा हुआ निरस्त होने के बाद पूर्व अध्यक्ष पवन पैकरा ने उपाध्यक्ष का पर्चा भरा।
चुरावन मंगेशकर जो कि कांग्रेस की ओर से गौरेला जनपद पंचायत चुनाव हेतु पर्यवेक्षक रहे कल से आज दिन भर डटे रहे। गुलाब सिंह राज जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष बिलासपुर रहे गौरेला जनपद के प्रमुख रणनीति कार रहे जिनकी शाख दांव पर रही ।
गौरेला जनपद के चुनाव में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह राज, सासंद प्रतिनिधि बाला कश्यप, घनश्याम ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला अमोल पाठक, अशोक शर्मा, भरत राजपूत, मुद्रिका सिंह, अफसर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@ आशुतोष दुबे की रिपोर्ट

















