पेण्ड्रा-मरवाही

युवा भाजपा नेता व जनपद सदस्य आयुष मिश्रा बने मरवाही मण्डल के महामंत्री

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। क्षेत्र के युवा भाजपा नेता व भाजयुमो मरवाही के मण्डल अध्यक्ष आयुष मिश्रा को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की अनुशंसा पर जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने मरवाही भाजपा मण्डल के महामंत्री पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के समस्त युवा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बगरार, परासी, चंगेरी गांव के युवाओं में हर्ष है। ज्ञात हो कि आयुष मिश्रा बगरार, परासी व चंगेरी क्षेत्र से जनपद सदस्य भी हैं।

आयुष मिश्रा ने दिल्ली बुलेटिन से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसे वे बखूबी निभाएंगे। भाजपा में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत, मरवाही मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार माना है।

इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति चालू करने वाले आयुश मिश्रा आरएसएस के स्वयंसेवक भी हैं। 2016 में पेंड्रा जिले का प्रभारी रहते हुए पेंड्रा भंवर सिंह पोर्ते कॉलेज का प्रभारी बनाए गए एवं छात्रसंघ चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज की। मरवाही शासकीय कॉलेज में 2 बार निर्विरोध छात्रसंघ चुनाव के साथ एक बार चुनाव लड़ा कर विजय प्राप्त किया। बिल्हा इकाई के प्रभारी भी रहे। जनपद पंचायत मरवाही चुनाव में जीत दर्ज किया। युवाओं के बीच अपनी अहम पैठ रखने वाले आयुश मिश्रा कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के घर वापसी कार्यक्रम का भी अहम हिस्सा रहे हैं।

कोटमी में हुए 22 परिवारों के घर वापसी कार्यक्रम को करवाने की जिम्मेदारी मिली एवं शानदार सफल कार्यक्रम हुआ। युवाओं को गौ सेवा में कार्य करने के लिए प्रेरित करने के साथ समाजसेवा के कार्य में युवाओं को मार्गदर्शित करने वाले आयुश मिश्रा का हिन्दू रक्षक समिति नाम का संगठन भी है। कम उम्र में विपरीत परिस्थितियों में भाजपा का काम मरवाही विधानसभा में करने पर क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित हुआ। आयुश मिश्रा के महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र वासियो में काफी हर्ष है। हाल ही में उनकी माताश्री मरवाही जनपद पंचायत की पूर्व जनपद सदस्य एवं सभापति भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा मिश्रा का निधन हुआ है।

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय

ज्ञात हो कि आयुष मिश्रा आरएसएस के विभिन्न संगठनों से भी जुड़े हैं। वे नवीन जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रमुख हिन्दुवाहिनी नेताओं में से एक हैं। वे जूदेव सेना के भी प्रमुख पदाधिकारी रहे हैं और जूदेव परिवार के अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से भी उनका करीबी संबंध है। वे क्षेत्र में राजनीति के अतिरिक्त जनसेवक व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेत्री समीरा पैकरा, अर्चना पोर्ते, भजपा नेता शंकर कंवर, ब्रिजलाल राठौर, नीरज जैन, जोखू गुप्ता, मरवाही मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर, डॉ शिव प्रताप राय, राकेश दीक्षित, गोविंद गुप्ता, निर्मल चतुर्वेदी जैसे नेताओं ने अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Back to top button