पेण्ड्रा-मरवाही

‘डोनेशन आन व्हील्स’ में अग्रवाल सभा ने दिए खाद्यान्न पैकेट

पेंड्रा (अमित रजक)। कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न लाकडाउन की स्थिति में जिले की जरूरतमंद व्यक्तियों की खाद्यान्न आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डोनेशन आन व्हील्स में अग्रवाल सभा पेंड्रा द्वारा खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री के 100 पैकेट तैयार कराकर उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने जिले के निवासियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जिले के सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील किया है।

‘डोनेशन आन व्हील्स’ हेतु दे सकते हैं सहयोग राशि

‘डोनेशन आन व्हील्स’ हेतु दानदाता गूगल-पे के माध्यम से भी सहयोग राशि प्रदान कर सकते हैं। डोनेशन आन व्हील्स हेतु सहायता राशि बीडी बघेल के मोबाइल नंबर 8770134594 पर गूगल-पे के माध्यम से भी प्रदान किया जा सकता है।

दानदाता 5 किलोग्राम चावल, 2 किलोग्राम आटा, 250 ग्राम हल्दी, आधा किलोग्राम दाल, आधा किलोग्राम नमक व एक साबुन (कपड़ा धोने और नहाने का) शामिल कर राशन पैकेट तैयार कर सकते हैं। उपरोक्त सामग्री के लिए प्रति पैकेट 350 रुपये के मान से राशि प्रदान कर भी ‘डोनेशन आन व्हील्स’ से जुड़ सकते हैं।

‘डोनेशन आन व्हील्स’ में सहयोग के इच्छुक व्यक्ति/संगठन बी डी बघेल मोबाइल नंबर 8770134594, एस एन साहू के दूरभाष क्रमांक 9424142583, गिरीशचंद्र लहरे 9424160315, हरीश शर्मा 8839262866, जे एस राठौर 9993196996 पर सम्पर्क कर सकते है। भोजन के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री जिला प्रशासन की टीम द्वारा जरूरतमंद परिवारों-व्यक्तियों को उनके द्वार तक पहुंचाएगी। जरूरतमंद परिवार या व्यक्तियों की सूचना दूरभाष क्रमांक 07751-221004 अथवा 8770134594 पर दी जा सकती है।

Back to top button