Uncategorized

मोदी सरकार में समाजिक न्याय मंत्री ने कोरोना के नए स्ट्रेन पर दिया एक और नारा- \’नो कोरोना नो\’ …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के भारत में आने के कुछ ही समय बाद \’गो कोरोना, कोरोना गो\’ का नारा देने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अब एक नया नारा दिया है। यह नारा उन्होंने कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर दिया है। यह नारा है \’नो कोरोना नो\’ ।

रामदास अठावले ने कहा, \’मैंने गो कोरोना गो\’ नारा दिया और अब वायरस जा रहा है लेकिन यह मेरे पास भी आया, जिसकी वजह से मैं अस्पताल तक गया। मुझे लगा था कि कोरोना मुझ तक नहीं पहुंच पाएगा लेकिन यह कहीं भी पहुंच सकता है। नए कोरोना वायरस स्ट्रेन के लिए मैं कहूंगा, नो कोरोना नो…क्योंकि हम नहीं चाहते कि पुराना वायरस या नया स्ट्रेन हमें संक्रमित करे।\’ रामदास अठावले पिछले महीने कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में 10 दिनों तक भर्ती रहे थे।

इसी साल फरवरी में रामदास अठावले का एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कुछ अन्य लोगों के साथ \’गो कोरोना, गो कोरोना\’ के नारे लगा रहे थे। यह विडियो 20 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर चीन में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बुलाई गई प्रार्थना सभा के दौरान शूट किया गया था। रामदास अठावले राज्य सभा सांसद हैं और फिलहाल केंद्र की मोदी सरकार में समाजिक न्याय मंत्री हैं।

Back to top button