Uncategorized

लतांत प्रसून, आरसी करे सहित 22 को गांधी भगत सिंह सेवा राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और समाज कर्मी प्रसून लतांत को गांधी भगत सिंह सेवा राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है। प्रसून लतांत जनसत्ता दैनिक समाचार पत्र के चीफ रिपोर्टर रहे और गांधी और अहिंसक आंदोलनों के महत्व पर लगातार आलेख लिखते रहे हैं। इन दिनों वे विचार सहचर सहित विभिन्न पत्रिकाओं का संपादन करते हैं। इसके अलावा अंग मदद फाउंडेशन भागलपुर के जरिए भागलपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं। वे गांधीयन कलेक्टिव इंडिया जैसे राष्ट्रीय संगठन से जुड़े हैं। गांधीयन कलेक्टिव इंडिया के जरिए पूरे देश भर में किसानों, श्रमिकों के हित में 5 जून से उपवास की श्रृंखला चल रही है जो गांधी जयंती तक चलेगी। इसके अलावा दिल्ली में सन्निधि के जरिए से पिछले सात साल से युवा साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कार्यक्रम करते आ रहे हैं।

भगत सिंह से दोस्ती मंच पानीपत के संयोजक दीपक कथूरिया के मुताबिक शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस 28 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक चले विविध कार्यक्रमो के समापन पर भगत सिंह से दोस्ती मंच, प्रगतिशील विचारों को प्रचारित प्रसारित करने वाले देश के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ताओं को गांधी- भगतसिंह सेवा राष्ट्रीय आवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय किया है। जिन समाज कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें इन लोगों के नाम शामिल हैं।

 

  • 1- श्री सिदिक अहमद मेव (हरियाणा)
  • 2 – श्री याक़ूब डार (कश्मीर)
  • 3 – श्री रमेश यादव (पंजाब)
  • 4 – सुश्री वीना भल्ला (हिमाचल)
  • 5 – हिमांशु कुमार (हिमाचल)
  • 6- सुश्री परवीन तंवर (राजस्थान)
  • 7 – सुश्री मुदिता विद्रोही (गुजरात
  • 8 – सुश्री भारती त्यागी (गुजरात)
  • 9 – श्री आबिद सुरति (महाराष्ट्र)
  • 10 – श्री राजेंद्र देशपांडे (महाराष्ट्र)
  • 11 – श्री प्रसुन लतांत (बिहार)
  • 12 – श्री मनोहर मानव (बिहार)
  • 13 – श्री उत्कर्ष चतुर्वेदी (उत्तरप्रदेश)
  • 14 – सुश्री ममता इप्टा (उत्तराखंड)
  • 15 – श्री सतीश इप्टा (उत्तराखण्ड)
  • 16 – श्री अश्वनी बक्शी (चंडीगढ़)
  • 17 -श्री अबिरम ऋषि शर्मा मणिपुर
  • 18 -श्री रवि नितेश (दिल्ली)
  • 19 – श्री आर सी करे (छत्तीसगढ़)
  • 20 – श्री आर्यभटट मोहंती (ओडिशा)
  • 21- श्री यदु राजू (तेलंगाना)
  • 22- सुश्री आबिदा बेगम (कर्नाटक)

©दिल्ली बुलेटिन के लिए रीमा मिश्रा की रपट

Back to top button