Uncategorized

इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत, वीडियो बनाते समय फिसला पैर ….

जमशेदपुर। दो दिनों से नहीं नहाने के चलते सूरज ने वीडियो बनाने से पहले नहाने की बात विजय से कही। इससे पहले विजय ने वीडियो बनाया और उसके बाद थोड़ी दूर स्थित चट्टान पर बैठ गया। सूरज कुमार को नहाना था, लिहाजा वह पानी में उतर गया। पैर फिसलने से सूरज डूबने लगा। उसे बचाने के लिए विजय पानी में उतरा। उसे बचाकर वह पानी से बाहर ला रहा था कि अचानक सूरज का हाथ फिसल गया। वह दोबारा डूबने लगा।

जमशेदपुर में इंस्टाग्राम की रील बनाने के चक्कर में शनिवार को एक युवक की स्वर्णरेखा नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक का नाम सूरज कुमार उर्फ सोनू (24) था और वह टेल्को थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती का निवासी था। वह कार चालक था। शनिवार सुबह आठ बजे वह अपने दोस्त विजय कुमार उर्फ गोलू के साथ डोबो स्थित नया पुल के नीचे इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने गया था।

विजय ने दोबारा उसे बचाने के लिए हाथ बढ़ाया ही था कि विजय भी लड़खड़ा गया और डूबने जैसी स्थिति में आने के चलते उसने सूरज का हाथ छोड़ दिया। उसके बाद सूरज का कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद पहले वह सोनारी थाना गया, लेकिन वहां बताया गया कि डोबो घाट कपाली ओपी इलाके में पड़ता है।

विजय वहां से कपाली ओपी गया, जिसके बाद पुलिस पहुंची और उसने सोनारी दोमुहानी स्थित रविदास स्पोर्टिंग क्लब के गोताखोरों को बुलाया। यहां पहुंचे गोताखोरों ने डुबकी लगाकर पांच मिनट में ही शव को बाहर निकाल लिया। विजय ने बताया कि सूरज उसका दोस्त था। वह अविवाहित था। सूरज अपने मालिक के यहां रहता था। शुक्रवार रात में वह घर से सुंदरनगर आ गया था। विजय सुंदरनगर में रहता है। यहां से दोनों नहाने के लिए पुल के नीचे आए, जहां यह हादसा हुआ। सूरज दो भाई और दो बहनों में बड़ा था।

Back to top button