मध्य प्रदेश

सागर-विदिशा हाईवे पर हादसा ट्रॉली के नीचे दबे किसानों को जेसीबी की मदद से निकला, 2 की मौत

विदिशा
सागर-विदिशा हाईवे पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। 6 किसान ट्रॉली के नीचे दब गए। इनमें से 2 किसानों की मौत हो गई। 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे बागरोद के पास संस्कार वेयर हाउस के सामने हुआ। यहां अनाज बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली की कतार लगी है।

हादसा तड़के चार बजे बागरोद के पास संस्कार वेयर हाउस के सामने हुआ। यहां अनाज बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली की कतार लगी है। पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे किसानों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। सभी को विदिशा जिला अस्पताल ले जाया गया है। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत
विदिश में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। बूढी बागरोद और कस्बा बागरोद के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में इलियास की मौके पर ही मौत हो गई। जूसूफ कुरैशी और उस्मान इलाज के लिए त्योंदा अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में जूसुफ की मौत हो गई। उस्मान का इलाज चल रहा है। बता दें कि बाइक सवार तीनों युवक राहतगए़ से बागरोद मंडी में मजदूरी करने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।

दोस्तों से मिलकर लाैट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
सागर के बंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बंडा के वार्ड क्रमांक 15 निवासी राजधर पिता गफलू लोधी पास के गांव में दोस्तों के यहां गए थे। साइकिल से वापस घर आ रहे थे। तभी कुकरेले पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में राजधर की मौत हो गई। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Back to top button