Uncategorized

रात होते ही बुला लेती थी प्रेमी को, पति जागा तो दोनों ने मिलकर कर दिया कत्ल, राजस्थान की चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री; बहू, जिसने हंसता-खेलता परिवार कर दिया तबाह ….

जयपुर। भरतपुर का एक कपल। 7 साल हो गए थे शादी को। 6 साल का बेटा और 4 साल की बेटी। खुशहाल जिंदगी थी। एक रात पति अचानक घर से गायब हो जाता है। परिवार हर जगह ढूंढता है, लेकिन कहीं नहीं मिलता। पुलिस पत्नी पर शक जताती है, लेकिन ससुराल वाले कहते हैं- हमारी बहू बहुत अच्छी है, उससे कोई पूछताछ नहीं होगी।

6 महीने बाद एक रात बेटे की गुमशुदगी से बेचैन पिता घर में टहल रहा होता है। बहू के कमरे की लाइट चल रही होती है तो वहां जाता है। वहां बहू का वो रूप सामने आता है, जिसकी ससुर ने बुरे से बुरे सपने में उम्मीद नहीं की थी। भरतपुर के रहने वाले पवन शर्मा की 3 जून 2015 को कानपुर की रीमा की शादी हुई थी। पवन सामान्य परिवार से है। दो बहनें हैं। पिता हरीप्रसाद शर्मा किसान हैं। पवन दिल्ली में काम करता था। 4 साल तक पवन दिल्ली में और रीमा गांव में रही।

2019 में पवन रीमा को अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में पवन के गांव का भागेंद्र भी रहता था। शादीशुदा भागेंद्र लोन दिलाने का काम करता था। वहीं पर भागेंद्र और रीमा की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे मुलाकात नजदीकियों में बदल गई।

पवन काम पर जाता तो रीमा भागेंद्र को बुला लेती। दोनों साथ में घूमते। भागेंद्र उसे गिफ्ट भी लाकर देता था। इस दौरान दोनों के बीच कई बार संबंध बने। 2021 में पवन ने दिल्ली का काम छोड़ दिया और रीमा के साथ वापस भरतपुर आ गया।

भरतपुर आने के बाद रीमा और भागेंद्र का मिलना बंद हो गया था। बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए रीमा ने साजिश रची। वो रात को पूरे परिवार को खाना, दूध-चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दे देती। नींद की गोलियां का असर होने के बाद बॉयफ्रेंड को बुला लेती। जिस कमरे में पति सो रहा होता, वहीं दोनों मिलते।

पवन की छोटी बहन ने बताया कि कई महीनों से रीमा मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां लाकर उसके भाई को खिला रही थी। भाई देर तक सोता रहता था। उसका भाई शराब भी पीता था। अक्सर रीमा उसे खुद ही कमरे में बैठाकर शराब पिलाने लगी। इसलिए रात को भागेंद्र के आने पर पवन को कुछ पता नहीं लगता था।

पवन की छोटी बहन शादीशुदा है। उसने बताया कि जब भी वो गांव आती थी तो खुद भी काफी देर तक सोती रहती थी। उसकी मां उसे जगाती रहती थी, लेकिन उठती नहीं थी, जबकि ससुराल में ऐसा कुछ नहीं होता था। समय से ही उठ जाती थी। ये बात उसने अपनी मां को भी कई बार बताई थी। लेकिन मां ने ध्यान नहीं दिया।

Back to top button