Uncategorized

नेतृत्व और नेता दोनों कन्फ्यूज, मंत्री राकेश बोले- अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले अब राम राम कर रहे, लेकिन बहुत देर कर दी….

जबलपुर। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद कांग्रेस पार्टी सत्ताधारी बीजेपी के निशाने पर है। राकेश सिंह ने कहा कि राम को लेकर कांग्रेस भारी कंफ्यूजन में है। राहुल गांधी को छोड़े या राम को कांग्रेस यह तय नहीं कर पा रही है। अब राजनीतिक जमीन खिसकते देख कांग्रेस बीजेपी की नकल कर रही है। राम का नाम लेने में कांग्रेस ने बहुत देर कर दी है। राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी अब राम-राम कर रहे हैं।

कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान के अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेसी भी देश के माहौल और लोगों की भावनाओं को देखते हुए अब राम राम करने लगे है। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर जमकर सियासी निशाना साधा है।

Back to top button