Uncategorized

नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण आज साढ़े चार बजे, भाजपा के तारकिशोर और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री …

पटना। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार आज सायं साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। यह उनका सातवां शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। उनके साथ तार किशोर और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। आज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 15 विधायकों को शपथ ग्रहण दिलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 15 लोगों को राज्यपाल फागू चौहान द्वारा आज  शाम साढ़े चार बजे शपथ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री के रुप में तार किशोर और रेणु देवी को शपथ दिलाए जाने की जानकारी मिली है। आज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 15 विधायक मंत्री के रुप में शपथ लेंगे। दिल्ली में तय फार्मूला के मुताबिक जदयू और भाजपा के सात-सात विधायक रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा।

हालांकि, मंत्रिमंडल के स्वरूप और सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मुख्यमंत्री आवास में शाम साढ़े छह बजे से लेकर देर रात तक मंथन का दौर जारी रहा। इस मंथन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस, भूपेन्द्र यादव, संजय जायसवाल, नागेन्द्र, तारकिशोर प्रसाद जबकि जदयू नेता विजय कुमार चौधरी और आरसीर्पी सिंह मौजूद थे। जानकारी के अनुसार जदयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री जबकि बिजेन्द्र प्रसाद यादव मंत्री, वीआईपी से मुकेश सहनी जबकि हम प्रमुख जीतन राम मांझी के पुत्र एमएलसी डॉ. संतोष सुमन मंत्री पद की शपथ लेंगे। अगर अधिक की संख्या पर मुहर लगी तो भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, जदयू के श्रवण कुमार, नरेन्द्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी आदि भी शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा एक-दो नाम चौंकाने वाले भी हो सकते हैं।

Back to top button