Uncategorized

किराए पर दिया काजोल ने अपना पवई का अपार्टमेंट, हर महीने का इतना मिलता है रेंट …

मुंबई । काजोल बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से हैं। बीते कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना घर रेंट पर दिया है। सलमान ने मुंबई स्थित अपने एक अपार्टमेंट को 95 हजार रुपये हर महीने के हिसाब से रेंट पर दिया है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन का डुप्लेक्स कृति सेनन ने रेंट पर लिया है। इसका किराया दो साल के लिए 10 लाख रुपये प्रति माह है।

वह अपने पति अजय देवगन के साथ जुहू स्थित आलीशान बंगले में रहती हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के मुंबई में कई प्रॉपर्टीज होते हैं। ऐसे में इस कपल के पास भी मुंबई में एक अन्य अपार्टमेंट पवई में है। अब खबरें हैं कि काजोल ने अपना यह अपार्टमेंट रेंट पर दे दिया है। उन्होंने इसे 90 हजार प्रति महीने के किराए पर रेंट पर दिया है। इसके साथ ही एक साल में इसका किराया और बढ़ जाएगा। अपार्टमेंट के  लिए 3 लाख रुपये सिक्योरिटी मनी भी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, काजोल की यह प्रॉपर्टी 771 वर्ग फुट में फैली है। अपार्टमेंट हीरानंदानी गार्डन के अटलांटिक प्रोजेक्ट के 21 वीं मंजिल पर स्थित है। बताया जाता है कि 3 दिसंबर को लीज और लाइसेंस एग्रीमेंट किया गया। दस्तावेजों से पता चला है कि किराएदार ने 3 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी का भुगतान किया है। साथ ही एक साल बाद घर का किराया 96,750 रुपये प्रति माह हो जाएगा।

बता दें कि अजय देवगन और काजोल का जुहू स्थित अपने शिवशक्ति बंगले में रहते हैं। इसकी कीमत 60 करोड़ के करीब है। बंगला 590 स्क्वॉयर यार्ड्स में फैला है।

 

Back to top button