बिलासपुर

अशोक नगर में बसंत शर्मा के पक्ष में माहौल बनाने जुटी हैं महिलाएं

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 55 से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत शर्मा के पक्ष में माहौल बनाने, वोट और सपोर्ट मांगने महिलाएं जुटी हुई हैं। वार्ड में ऐसा कोई कालोनी और ऐसा कोई घर नहीं बचा है जहां महिलाएं न पहुंची हो। जागरुक इस वार्ड में चुनावी माहौल गर्म है।

नगर निगम चुनाव में सबसे अधिक रोचक और दिलचस्प मुकाबले वाला जो वार्ड है उसमें अशोक नगर भी शामिल है। नए परिसीमन के बाद इस वार्ड में अशोक नगर से लेकर पुलिस थाना सरकंडा तक का एरिया आ गया है। ऐसे तो सभी जगहों में चुनाव प्रचार की कमान प्रत्याशी और उनके समर्थक ही रखते हैं मगर अशोक नगर वार्ड में महिलाओं की टोली भी कम सक्रिय नहीं है। एक तरह से महिलाएं भी चुनाव प्रचार में बराबरी का साथ दे रही हैं। सुबह से लेकर शाम तक महिलाएं चुनाव प्रचार करते घूम रहीं हैं।

यहां पर प्रचार करने वाली प्रमुख महिलाओं में आशा सिंह, कुन्ती बरकड़े, निशा शर्मा, डॉ रंजना चतुर्वेदी, गीता तिवारी, वीना तिवारी, ज्योति शर्मा, अरणिमा शर्मा, अंकिता पांडे, पूजा यादव सहित अन्य महिलाओं की टीम को बहतराई रोड, गीतांजलि सिटी, अशोक नगर, पानी टंकी एरिया सहित कई कॉलोनियों में घर घर प्रचार करते देखा गया।

इसी तरह भावना रोहरा, आशा जायसवाल, शीला जायसवाल, लक्ष्मी सूर्यवंशी, वीना तिवारी, तार खातून, कविता पांडे, गीता गुप्ता, अनिता शर्मा, मिनाक्षी गुरद्वान, सरला शर्मा सहित दूसरी टीम को जगदम्बा कॉलोनी, ड्रीम इम्पीरिया, सोनगंगा कॉलोनी आदि जगहों में प्रचार के लिए घर घर घूमते देखा गया।

महिलाओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग महिलाएं आशीर्वाद दे रहीं हैं तो घरेलू महिलाएं घरों से निकलकर आसपास के घरों में महिलाओं की टोली के साथ घूम रहीं हैं। स्कूली और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं में भी यहां विशेष उत्साह देखा गया। विरोधियों द्वारा कई तरह से अनर्गल प्रचार से मोहल्लों में महिलाओं के बीच नाराजगी देखी गई। इस बात को महिलाएं खुद कह रही हैं कि चुनावी हथकंडे का इस जागरूक वार्ड में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

मालूम हो कि अशोक नगर वार्ड में 80 प्रतिशत नौकरी पेशा और व्यापार में लगे हुए लोग हैं इसलिए यहां चुनाव प्रचार डोर टू डोर चल रहा है वह भी सायलेंट रूप से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button