Uncategorized

विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय सम्मान इस वर्ष हेमलता म्हस्के, किरण कपूर, प्रांजल धर, पंकज चौबे और अरण्य रंजन को 21 जून को होंगे सम्मानित

नई दिल्ली। विष्णु प्रभाकर राष्ट्रीय सम्मान 2020 के लिए अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा, नई दिल्ली और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान,नोएडा द्वारा संचालित सन्निधि संगोष्ठी की ओर से हरेक साल विख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर की जन्म तिथि 21 जून को दिया जाता है।

विष्णु प्रभाकर हिन्दी के सुप्रसिद्ध लेखक थे जिन्होने अनेकों लघु कथाएँ, उपन्यास, नाटक तथा यात्रा संस्मरण लिखे। उनकी कृतियों में देशप्रेम, राष्ट्रवाद, सामाजिक विकास मुख्य भाव हैं। उन्हें पद्म भूषण से अलंकृत किया गया था। इसके अलावा उन्हें साहित्य अकादेमी अवॉर्ड सहित अनेक पुरस्कारों से भी नवाजा गया था। “आवारा मसीहा” उनकी सबसे अधिक चर्चित पुस्तक है, जिसे उन्होंने तेरह साल तक लंबी मेहनत के बाद पूरा किया था।

विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के सचिव अतुल कुमार ने आज सम्मान के लिए चुनी गई हस्तियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार साहित्य के लिए दिल्ली के युवा कवि और लेखक प्रांजल धर को विष्णु प्रभाकर सम्मान दिया जाएगा। उनके मुताबिक समाज सेवा के लिए पुणे, महाराष्ट्र की हेमलता म्हस्के, पर्यावरण और रचनात्मक कार्य के लिए उत्तराखंड के अरण्य रंजन, गांधीवादी लेखन के लिए अहमदाबाद, गुजरात के किरण कापुरे और गांधीवादी पत्रकारिता के लिए दिल्ली के पंकज चौबे को विष्णु प्रभाकर सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान पिछले सात सालों से लगातार युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जा रहा है।

Back to top button