छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेल मंडल द्वारा प्री-मानसून के कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं …

बिलासपुर। मानसून के दौरान गाड़ियों के पहिये को चलायमन रखने और निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्री-मानसून तैयारी के कार्य किए तीव्र गति से किए जा रहे हैं। रेलवे यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत मानसून की तैयारियों से संबन्धित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है जिससे कि यात्रियों को मानसून के दौरान भी व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान किया जा सके। इसी संदर्भ में मंड़ल रेल प्रशासन द्वारा

इसके अंतर्गत मंडल के सभी सेक्शनों के जलभराव वाले स्थानों, बोल्डर स्खलन होने वाले पहाड़ों, रेलवे लाइन के आसपास स्थित पेड़ों, साइड ड्रेन, पुलों में पानी निकासी के रास्तों, पहाड़ों से आने वाली पानी के ड्रेन प्रणाली आदि का गहन निरीक्षण कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी हेतु पाइप लगाए जा रहे हैं। रेलवे लाइन के आसपास स्थित पेड़ों की कटाई-छंटाई की जा रही है।

बोल्डर स्खलन होने वाले पहाड़ों के पास स्खलन को रोकने के हेतु पहाड़ों से आने वाली पानी के ड्रेन प्रणाली को पटरियों में आने से रोकने हेतु ड्रेन को डायवर्ट किए जा रहे हैं। इसके साथ ही साथ नालियों तथा ड्रेन प्रणाली के आसपास के कचरों को हटाकर विशेष सफाई कराई जा रही है। ओएचई संरचनाओं तथा सिग्नलिंग प्रणाली का भी विशेष अनुरक्षण किया जा रहा है। ये सभी कार्य प्री-मानसून तैयारी कार्य के अंतर्गत तीव्र गति से कराये जा रहे हैं।

Back to top button