मुंगेली

जयश्री शनिदेवजी महाराज का स्थापना दिवस मनाया जायेगा आज

मुंगेली (अजीत यादव)। जयश्री शनिदेवजी महाराज का स्थापना दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 फरवरी सोमवार को स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। 16 प्रकार का पूजा अभिषेक, श्रृंगार, हवन, महाआरती, प्रसादी भंडारण का आयोजन किया जायेगा।

भगवान की सेवा में भक्त और श्रद्धालु के द्वारा किया जाता है। सन 2006 में स्व. जितेंद्र चैरसिया के द्वारा स्थापित किया गया था। तब से हर वर्ष स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें श्रद्धालु भक्तगण, नगरवासियों का शनिदेव मंदिर में तांता लगा रहता है।

व्यवस्थापक श्रीमती प्रमिला चैरसिया, दुर्गा लाल गोयल, अवधेश पाठक, राजू सुथार, गोखलेश सिंह ठाकुर, शुभम चैरसिया, शिवम चैरसिया, अनिल तम्बोली, भानू सोनी, संजू सोनी लगे हुए हैं।

Back to top button