कोरबा

कोल इंडिया की कमान IAS प्रमोद अग्रवाल को

कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । मध्यप्रदेश कार्डर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रमोद अग्रवाल ने 1 फरवरी को कोल इंडिया लिमिटेड के नए चेयरमैन का पद ग्रहण किया, श्री अग्रवाल ने पहले भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चेयरमैन बनते रहे हैं कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार झा 31 जनवरी को रिटायर्ड हुए हैं उनके स्थान पर प्रमोद अग्रवाल ने कोल इंडिया मुख्यालय स्थित कोलकाता में पदभार ग्रहण किया।

IAS अधिकारी प्रमोद अग्रवाल देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठान कोल इंडिया के चेयरमैन का पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रमोद अग्रवाल मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में एमपी के शहरी विकास और आवास विभाग में प्रधान सचिव का महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।

बताते चलें कि कोल इंडिया के वर्तमान चेयरमैन अनिल कुमार झा 31 जनवरी 2020 को रिटायर हो चुके हैं। पूर्व में कई आइएएस अधिकारी भी रह चुके हैं चेयरमैन। मालूम हो कि कुछ वर्षों से कोल इंडिया के चेयरमैन पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी नियुक्त होने लगे हैं। आईएएस अधिकारी नरसिम्हा राव, एके दुबे व सुतीर्थ भट्टाचार्य कोल इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं।

सुतीर्थ भट्टाचार्य के बाद प्रमोद अग्रवाल के रूप में आइएएस अधिकारी को बैठाया जाएगा। अगस्त 2017 में आंध्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुतीर्थ भट्टाचार्य चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद 1 सितंबर 2017 को सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह को कोल इंडिया चेयरमैन का अतिरक्ति प्रभार दिया गया। 19 अप्रैल 2018 को कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने गोपाल सिंह की जगह अपर कोयला सचिव सुरेश कुमार को अतिरिक्त प्रभार देने की सिफारिश की। 24 अप्रैल को अपर कोयला सचिव सुरेश कुमार ने कोल इंडिया चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया था। सुरेश सिंह के बाद एके झा नये चेयरमैन बनाये गये थे।

बता दें कि कोल इंडिया के पहले चेयरमैन लेफ्टिनेंट जेनरल केएस ग्रेवाल थे, जो 17 सितंबर 1975 से 17 सितंबर 1978 तक चेयरमैन थे। आईएएस एस नरसिंह राव 24 अप्रैल 2012 से 25 जून 2014 तक चेयरमैन रहे। इन्होंने अपने कार्यकाल पूरा होने के पहले इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देकर तेलंगाना राज्य का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बने थे। आईएएस सुतीर्थ भट्टाचार्य 5 जनवरी 2015 को चेयरमैन बने और 31 अगस्त 2017 को रिटायर हुए थे।

Back to top button