छत्तीसगढ़

सत्येंद्र वासन बने कोरबा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष

कोरबा {गेंदलाल शुक्ल}। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन के कोरबा शहर कांग्रेस में कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र वासन की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है।

कोरबा शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद नगरीय निकाय चुनाव में कोरबा से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। सत्येंद्र वासन कांग्रेस के पुराने व सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे अभी कोरबा शहर कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री व कोरबा के विधायक जय सिंह अग्रवाल के करिबियों में सत्येंद्र वासन को माना जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button