छत्तीसगढ़कोरबा

प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले कलमवीर साहित्य सम्मान से हुए सम्मानित…

कोरबा। ‘एक पैगाम तेरे नाम’ नामक साझा काव्य संग्रह में छत्तीसगढ़ कलमकार मंच मस्तूरी, बिलासपुर के द्वारा प्रो. डॉ. प्यारेलाल आदिले ने ‘मेरा पैगाम’ शीर्षक से अपनी काव्य रचना प्रेषित कर उक्त साझा काव्य संग्रह में शामिल हुए। प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को छत्तीसगढ़ कलमकार साहित्य मंच द्वारा ‘कलमवीर साहित्य सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.किशन टंडन क्रांति, उपाध्यक्ष जुगेश बंजारे ‘धीरज’ एवं संरक्षक डॉ.गोवर्धन मार्शल सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रोफेसर प्यारेलाल को बधाई दिया है।

आपने प्रारंभ से ही साहित्य को समाज की आदर्श स्थिति निर्मित करने में महत्वपूर्ण माना है और इसीलिए साहित्य सृजन में निरंतर अग्रसर हैं। ‘मेरा पैगाम’ नामक काव्य में आपने एक पुत्र, एक किसान, एक शिक्षक, एक डॉक्टर, एक प्रशासक और एक राजनेता को आदर्श व्यवहार प्रस्तुत करने के लिए आह्वान किया है।

उल्लेखनीय के प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सम्मान एवं अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं।

आप अपनी इस उपलब्धि के लिए माता-पिता, गुरु और समाज को श्रेय देते हैं। आप शिक्षा और साहित्य के माध्यम से आदर्श समाज की रचना में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में आप जे.बी.डी. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। आप राजनीति विज्ञान के एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के विद्वान  प्राध्यापक हैं।

Back to top button