Uncategorized

नड्डा ने किया पंजाब में सीटों का बंटवारा, एनडीए गठबंधन में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा ….

चंडीगढ़। पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सीटों का बंटवारा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में NDA गठबंधन जो हुआ है उसमें पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंसा, भाजपा शामिल हैं।

नड्डा ने कहा, “हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल-ढिंसा चुनाव लड़ेंगे।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मजबूत रहना और वहां एक मजबूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।”

Back to top button