छत्तीसगढ़बिलासपुर

नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले- बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मदद

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। प्रदेश के कई नदियों के जलस्तर लगातार बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इन इलाकों में फँसे लोगों को तत्काल मदद मुहैया कराई जाए और साथ ही जिनका बाढ़ से जो नुकसान हुआ है, उन्हें तत्काल मदद की राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश से कृषि  के उत्पादन में  असर पड़ा है और किसानों को काफी नुकसान भी हुआ है।

किसानों की पीड़ा को समझते हुए तत्काल उन्हें भी मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तत्काल सर्वे करके जलमग्न इलाके में हुए नुकसान की भरपाई के लिये तत्काल मदद किया जाना चाहिये।

Back to top button