लेखक की कलम से

विश्व पुस्तक मेला में कवित्रि अंशु पाल सम्मानित…

नई दिल्ली। विश्व पुस्तक मेला में कवित्रि अंशु पाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंशु पाल ने अपनी प्रसिद्ध कविता ‘हे स्त्री’ का पाठ किया। जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर वर्ष विश्व पुस्तक मेला का आयोजन किया जाता है। इसे राष्ट्रीय पुस्तक न्यास आयोजित करती है। इस पुस्तक मेले में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त लेखक, कवि, रचनाकार, साहित्यकार आदि शामिल होते हैं। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले साहित्यकार व रचनाकारों का सम्मान किया जाता है। कल 11 जनवरी को विश्व पुस्तक मेला में निखिल प्रकाशन आगरा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुभव शर्मा के संपादन में लिखी गई एक साझां कविता संग्रह ‘प्रीत मीत’ का लोकार्पण किया गया। इसमें 32 कवि सम्मिलित हैं।

इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि कवि नीरज उपाध्याय व चेतन आनंद थे। चेतन आनंद दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन दोनों की उपस्थिति से उपस्थित कवियों का मनोबल बढ़ा और उनमें एक अलग जोश देखने को मिला। इस कार्यक्रम में अंशु पाल ने अपनी प्रसिद्ध कविता ‘हे स्त्री’ का पाठ किया। इसमें महिलाओं की शक्ति का वर्णन किया गया है। उपस्थित सभी अतिथियों व गणमान्य लोगों ने इसे खूब सराहा। प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित इस पुस्तक मेला में हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोग आते हैं। पुस्तक मेला का आज 12 जनवरी को अंतिम दिन है।

Back to top button