धर्म

नालागढ़ स्थित तारा देवी मंदिर में 31 दिसंबर को जागरण का कार्यक्रम

सोलन। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मां तारा देवी मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जागरण कार्यक्रम का यह 9वां वर्ष है। इस वर्ष जागरण कार्यक्रम में अमित धर्मकोटी लुधियाना से और गुरजीत गौतम जालंधर से विशेष रूप से जागरण के लिए आ रहे हैं। 31 दिसंबर को सायं 4 बजे पवित्र ज्योति आगमन के साथ शोभायात्रा निकलेगी। रात्रि 8 बजे गणपति पूजन होगा और फिर रात्रि 9 बजे से नववर्ष के आगमन तक जागरण का कार्यक्रम चलेगा।

कार्यक्रम के संबंध में प्रीति शर्मा ने बताया कि नालागढ़ में प्राचीन मां तारा देवी मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर विशाल भगवती जागरण का कार्यक्रम तय हुआ है। मां तारा देवी मंदिर का निर्माण नालागढ़ हंण्डूर रियासत के राजा विजेंदर सिंह के पिता सुरेन्द्र सिंह ने नालागढ़ में जनकल्याण के लिए स्कूल, कालेज, गौ शाला, धर्मशाला और कई ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण किया। इन्हीं में से एक प्रकृति की गोद में बसा मां तारा देवी मंदिर का निर्माण सोलहवीं शताब्दी के आसपास इसी रियासत के राजाओं के पूर्वजों ने करवाया माना जाता है। इस मंदिर के पुजारी कुल के सुत्रों पंडित सूर्यमणि के पिता पं परशुराम से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान पंडित असीम शर्मा और विवेक शर्मा ने बताया। पिछले कई सालों से नववर्ष के उपलक्ष्य पर विशाल भगवती जागरण करवाया जाता है।

Back to top button