छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्रों में निगरानी करने के टिप्स बताए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने …

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की धान खरीदी निगरानी समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं वैजनाथ चंद्राकर ने समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के इस आयोजन में अतिथियों के औपचारिक स्वागत के बाद स्वागत भाषण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने दिया व आयोजन के एजेंडे व विषय वस्तु से सभी को अवगत कराया। अतिथियों से धान खरीदी के तकनीकी विषयों पर प्रकाश डालने एवं भाजपा के दुष्प्रचार पर अंकुश लगाने की आवश्यकता बतायी। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अनिल सिंह चौहान ने किया व कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए आभार प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी ने किया।

प्रदेश के गृह मंत्री ने समिति के सदस्यों की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सादगी से कार्य करते हुए किसानों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने का समुचित माध्यम आप लोंगो को बनना है। खरीदी केंद्रों में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता हंगामा खड़ा करने व सरकार को बदनाम करने की साजिश रचते रहते हैं उसे बेनकाब करना है। धान व किसानों  पर सवाल उठाने की भाजपा की नीति की आलोचना करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि घोषणा के अनुरूप धान की कीमत किसानों को कभी ना देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता आज कांग्रेस शासनकाल में 2500 रु के समर्थन मूल्य से घबरा गए हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

किसानों को कब कब पैसे की आवश्यकता है और उसे किस्तों में किस प्रकार सरकार को देना है यह किसान और सरकार समझते हैं। त्योहारों व खेती में खर्चों को ध्यान में रखते हुए सरकार भुगतान कर रही है। कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण जूट मिलों के बंद होने से बारदानों की कमी, केंद्र सरकार द्वारा पैदा की जा रही  कृत्रिम समस्यायों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री साहू ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आप सभी घरों से बोरो का संग्रहण किया जाएगा लेकिन किसानों के धान की खरीदी अवश्य होगी।

मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के धान खरीदी निगरानी समिति के सदस्यों को धान खरीदी की सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। धान खरीदी में इस्तेमाल होने वाले बारदानों की जूट मिलों के बंद होने के कारण आ रही कमी, किसानों को आने वाली जमीनी समस्याओं, तौल से लेकर ढुलाई तक हर समस्या पर विस्तार से चर्चा की व समिति के सदस्यों का मन्तव्य भी जाना। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपेक्स बैंक के प्रदेश अध्यक्ष वैजनाथ चंद्राकर ने भी समिति के सदस्यों को किसानों व धान खरीदी सम्बंधित आंकड़े देते हुए प्रशिक्षण दिया आंव हौसला अफजाई की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पांडे, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति शेख निजामुद्दीन, पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, कमला मनहर, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेई, सियाराम कौशिक, जगजीत सिंह मक्कड़, दिलीप लहरिया उपस्थित थे।

जिला पंचायत सदस्यों में जितेंद्र पांडे, अंकित गौराहा, गोदावरी कमल सेन, किरण संतोष यादव, राहुल सोनवानी, आनन्द मरावी, मीनू सुमन्त यादव शामिल थे। जिले के ब्लॉक अध्यक्षगणों में घनश्याम शिवहरे, त्रिभुवन साहू, विनोद दिवाकर, वीरेंद्र साहू, अमित यादव, राजेंद्र धीवर, शंकर यादव, संदीप शुक्ल, आदित्य दीक्षित, आनन्द जायसवाल, तैय्यब हुसैन, अजय यादव, विनोद साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के अतिरिक्त धान खरीदी निगरानी समिति के जिला व ब्लॉक स्तरीय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Back to top button