छत्तीसगढ़बिलासपुर

गतौरी में श्रीमद् भागवत संगीत में कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से …

बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम गतौरी में 5 मार्च से श्रीमद् भागवत संगीत में कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन ग्राम के तेरेनाम साहू के स्मृति में उनके पुत्र द्वारा कराया जा रहा है। कथा प्रवचन सुभाष द्विवेदी शास्त्री करेंगे। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

कथा ज्ञान यज्ञ प्रथम दिवस कलश पूजन, देव पूजन, कथा महात्म्य होगा। दूसरे दिन 6 मार्च को भगवान चरित्र, परीक्षित जन्म, श्राप कपिल, ध्रुव चरित्र, 7 मार्च को अजामिल, उपाख्यान एवं प्रहलाद चरित्र, 8 मार्च को वामन चरित्र, राम जन्म, कृष्ण जन्म, 9 मार्च को कृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा, 10 मार्च को गोपी उद्धव संवाद एवं कृष्ण रुक्मणी विवाह, 11 मार्च को सुदामा चरित्र, परीक्षित, मोक्ष, चौधरी, 12 मार्च को गीता, तुलसी वर्षा, हवन, शास्त्रधारा, भोज एवं कथा का समापन होगा।

Back to top button