छत्तीसगढ़

किसानों ने सरकार बनाई, अब वे ही गिराने काे तैयार: कौशिक

किसानों से वादा खिलाफी, धान खरीदी में अव्यवस्था, भाजपा 13 से देगी जिला स्तर पर धरना

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस की राज्य सरकार की किसानों के साथ वादा खिलाफी, धान खरीदी की अव्यवस्था को लेकर 13 जनवरी को बिलासपुर जिले के प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा स्तरीय एवं 22 जनवरी को जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय करबला में हुई।


नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को किसान ने लाया है और अब किसान भाई-बहन ही इस सरकार को गिराने को पूर्ण रूप से तैयार है इन्हें कोई नही बचा सकता, जिस तरह से प्रदेश का किसान परेशान हलाकान है, कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैला रही है। राज्य सरकार अपनी जवाबदारी से बचना चाह रही है। श्री कौशिक ने कहा कि 13 जनवरी को आयोजित विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना है और इस प्रदर्शन से सरकार में हाय तौबा मचा देना है, धरना के पश्चात हमें एसडीएम को ज्ञापन भी सौपना है। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 9 जनवरी को बिलासपुर जिले के प्रत्येक विधानसभा में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी, जिसमें 13 जनवरी को किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की जायेगी। श्री साहू ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और अपनी नकामियों को दुसरों के उपर थोप रही है। किसानों को कांग्रेस सरकार ने काफी परेशान किया है चाहे वह पंजीयन का मामला हो या धान खरीदी का किसानों को कांग्रेस सरकार ने परेशान करके रख दिया है। भ्रष्टाचार आज चरम पर है कर्ज माफी के नाम पर बहुत बड़ा षड़यंत्र हुआ है।
बिलासपुर सांसद अरूण साव ने बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को बिलासपुर जिले के 25 मंडलों में दो दिवसीय आयोजित अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण की सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से हमारे कार्यकर्ता रिचार्ज हुए है। श्री साव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति जनता में काफी आक्रोश है अब समय आ गया है इस सरकार को हटाने और सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 13 जनवरी को आयोजित धरना प्रदर्शन पूरी भव्यता के साथ होनी चाहिए अब हमें कांग्रेस सरकार के हटने तक नही रूकना है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि आगामी दिनों में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी.पुरंदेश्वरी आगामी दिनों में बैठक लेने बिलासपुर आयेंगी, इस लिए सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी तैयारी रखनी है। मंडल अध्यक्ष महामंत्री को मंडल की सम्पूर्ण जानकारी वृत्त एकत्र करके रखना है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए बूथ के 6 कार्यक्रम हमें आवश्यक रूप से करना है। श्री सवन्नी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडल स्तर पर महीने में 1 कार्यक्रम स्थानीय मुद्दों को लेकर आयोजित करना है।
स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा धरमलाल कौशिक, भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू सहित मंचस्थ अतिथि एवं बैठक में उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय एवं 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं किसानों सहित आमजनों को शामिल कर धरने को सफल बनाने का आव्हान किया।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया एवं आभार किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ.सुनील जायसवाल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय, पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, लवकुश कश्यप, किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, एस.कुमार मनहर, राकेश चन्द्राकर, डॉ.सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे, चन्द्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, संदीप दास, सोमेश तिवारी, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र कुमार राठौर, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, भागवत जायसवाल, विश्वनाथ पटेल, बीआर महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप, प्रवीण तिवारी, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, शेखर पाल, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, प्रकाश यादव, हरि गुरूंग, सीनू राव, दारा सिंह ठाकुर, जीतू साहू, योगेश्वर दुबे, गंगा प्रसाद साहू, किशोर मंजारे, रामनिवास शास्त्री, पवन श्रीवास, अजय सिंह, राधेश्याम मिश्रा, राजकुमार वर्मा, अभिलेष यादव, संतोष तिवारी, रोहणी बैसवाड़े, अनिरूद्ध द्विवेदी, बिसनलाल पटेल, निरंजन पैकरा, ऋषिमुनी पटेल, सुधीर वर्मा, अश्वनी साहू, प्रदीप कौशिक, नैनलाल साहू, प्यारेलाल जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Back to top button