मुंगेली

एहतेशाम रिजवी लिपिक वर्ग के दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए गए

अधिकारियों ने किया लिपिक वर्ग के कैलेंडर का विमोचन

मुंगेली (अजीत यादव) । लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सैय्यद एहतेशाम रिजवी को दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया।

बता दें कि प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा मुंगेली जिले के लिपिकों द्वारा नववर्ष मिलन मनाया गया। जिसमें संघ के जिला इकाई के कैलेंडर में विमोचन में मुख्य अतिथि एसपीसीडी टंडन, अपर कलेक्टर राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर नवीन भगत के द्वारा किया गया। इस दौरान वर्ष 2019- 20 के मध्य सेवानिवृत्त हुए लिपिक कर्मचारियों को विदाई दी गई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी द्वारा जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए सैय्यद एहतेशाम रिजवी का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसे सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रिजवी ने कहा कि वह संघ के प्रति विगत 3 वर्षों से जिला अध्यक्ष का पद संभालते हुए सभी कर्मचारियों के हितों के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। जिला कार्यकारिणी पद्मावती खरे महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, हेमंत हेमंत मानिकपुरी कार्यकारिणी अध्यक्ष, विजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जेएल भार्गव जिला सचिव, दीपक प्रजापति जिला कार्यक्रम में मोती लाल यादव, बिहारी लाल यादव, प्रजापति रामस्वरूप यादव, नितिन सोनी, रवि शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button