पेण्ड्रा-मरवाही

राशन वितरण, मजदूरी भुगतान, प्रवासी मजदूरों की समस्याओं जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता निकले गांव की ओर

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। इस लॉक डाउन में अगर सबसे ज्यादा प्रभावित कोई हुए हैं तो वे हैं मजदूर वर्ग। चाहे वो प्रवासी मजदूर हो या स्थानीय मजदूर। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मजदूरों की समस्याओं को लेकर काफी संजीदा रहते हैं। मजदूरों के राशन, पेयजल व विलम्ब से मजदूरी भुगतान होने की समस्या आम बात है। इसलिए मुख्यमंत्री ने अपने सभी मातहतों से लेकर पार्टी पदाधिकारियों तक को उनके हरसंभव मदद कर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार के इसी मंशा के अनुरूप गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की टीम क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सघन दौरे में है और मजदूर से लेकर ग्रामीणों के समस्याओं के हर संभव निराकरण का प्रयास भी किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस टीम के द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी मजदूरों को दी जाती है।

इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मरवाही जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया गया। उक्त टीम द्वारा सवप्रथम सुबह 7 बजे लगभग ग्राम लोहरी में मनरेगा से चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य का अवलोकन कर मजदूरों की समस्याओं से अवगत हुए ग्राम लोहरी के बाद ग्राम धनौरा में मनरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण के कार्य का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान मजदूरों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ मास्क का भी प्रयोग करने की समझाइश दी गई।

इसके बाद ग्राम तेन्दुमुड़ा, टिकठी व उषाड़ व कछार ग्रामों का भी दौरा किया गया। ग्राम तेन्दुमुड़ा में जहां ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां जलस्तर काफी नीचे रहता है और हर वर्ष गर्मी में यहां पेयजल की विकराल समस्या होती है। पेयजल की समस्या को देखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कलेक्टर शिखा राजपूत से बात कर 14 वें वित्त की राशि से 1 किमी दूर चनाडोगरी गांव के बोर से पाइपलाइन द्वारा पानी तेन्दुमुड़ा तक लाने की बात कही।

इसी प्रकार टिकठी में भी ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं ग्राम पंचायत उसाड़ में नव युवको ने खेल मैदान में प्रस्तावित गौठान का विरोध कर इसे अन्यत्र बनाए जाने की मांग की। इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता व सासंद प्रतिनिधि राकेस मसीह ने वन विभाग से बात करके शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिए। अंत में यह टीम ग्राम पंचायत कछार पहुंची। कछार में भी ग्रामीणों व मजदूरों की समस्याओं को सुना गया।

इस दौरान सरपंच सुदर्शन सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी के इस दौरे में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मरवाही जनपद के अध्यक्ष प्रताप सिंह, जनपद के उपाध्यक्ष अजय राय, जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रों, सासंद प्रतिनिधि राकेश मसीह, भानु ओटावी, कांग्रेस नेता हरीश राय, बेचू अहिरेश, नारायण श्रीवास, शुभम मिश्रा व केडी लहरे उपस्थित थे।

Back to top button