छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

कांग्रेस ने मनाया गांधी और शास्त्री की जयन्ती…

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के जन्मदिन पर सभी ने दी बधाइयां

 

मरवाही। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की 116 वीं जयंती मनाया गया। इस दौरान महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के तैल चित्र में माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी से गांधी व शास्त्री के सिंद्धान्तों में चलने की बात कही गई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस नेता नारायण शर्मा, हरीश राय, अजय राय, राकेस मसीह,बेचू अहिरेश, नारायण श्रीवास, राजेन्द्र ताम्रकार, वीरेंद्र बघेल, पुच्चू, भानु ओटावि, अनिल गुप्ता आदि कांग्रेस नेताओं सहित जनपद सदस्या उमा पाव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सामिल थी।

इस कार्यक्रम के बाद आज साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता का 51 वें जन्मदिवस मरवाही ब्लाक के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर मनाया गया।

अपने जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस मनोज गुप्ता ने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि इन महापुरषों के साथ मेरा जन्मदिन है। मनोज गुप्ता ने कहा कि आज गांधी जी की जयंती पर हम सब कार्यकर्ता संकल्प ले के मरवाही में कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाए ताकि हमारा ये जिला और विकसित हो सके।

Back to top button