बिलासपुर

रोमियो राजा के मुहूर्त पर आरजे स्टूडियो का छाया वर्मा ने किया उद़्घाटन

पामगढ़। केसला पामगढ़ गांव के देवेन्द्र जांगड़े की एक और फ़िल्म रोमियो राजा का मुहूर्त और उनकी स्टूडियो आरजे स्टूडियो की ग्रान्ड ओपनिंग सांसद छाया वर्मा कांग्रेस अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कुमार पर्वत, अमित बघेल छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रदेश उपाध्यक्ष के हाथों संपन्न हुआ।

छाया वर्मा ने 5.1  स्टूडियो के लिए देवेन्द्र जांगड़े को बहुत-बहुत बधाई दिया। साथ ही साथ उनकी उपकमिंग रोमांटिक फ़िल्म रोमियो राजा का फर्स्ट लुक जारी करके सुपरहिट होने के लिए बधाई दिया। रोमियो राजा में देवेन्द्र जांगड़े मुख्य भूमिक में नजर आयेंगे। जिसमें वे एक बार फिर जोहार छत्तीसगढ़ की नायिका शिखा चितंबरे के साथ स्क्रीन में रोमांस करते नजर आएंगे। साथ में प्रिया चौहान इस फ़िल्म में डेब्यू नायिका के रूप में नजर आएंगी।

इस फ़िल्म के निर्माता अनील पी चौहान (युगांडा वाले NRI) है, सह निर्माता नर हरी साहू है आर जे स्टूडियो के साथ आराध्य फ़िल्म टेक्निकल पाटर्नर के रूप में आज शुरुआत किया। जिसके प्रोपराइटर राजा साहू हैं। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अधय्क्ष अमीत बघेल उप अधय्क्ष अजय यादव ने फ़िल्म और स्टूडियो ओपनिंग के लिए देवेन्द्र जांगड़े और राज को बहुत बहुत बधाई दिया।

साथ ही साथ देवेन्द्र जांगड़े और राज साहू की अप कमिंग फ़िल्म जोहार छत्तीसगढ़ को सुपर हिट बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से अपील किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कुमार पर्वत प्रगति शील से मनोज बंजारे अखिल भारतीय यादव समाज के महासचिव देव यादव और छालीवुड फ़िल्म परिवार के सदस्य और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी परिवार की उपस्थिति और मीडिया परिवार से की उपस्थति कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए।

©राजकुमार श्रीवास, पामगढ़, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button