रायपुर
raipur news
-
मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तबादला, देखिए सूची….
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. 15 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा.
-
छत्तीसगढ़ में है स्किन बैंक, आग से झुलसे मरीजों को मिलती है नई त्वचा, ऐसे होता है त्वचा दान…
स्किन बैंक एक ऐसा बैंक है, जहां मृत व्यक्ति की त्वचा को संरक्षित किया जाता है और उसका उपयोग दूसरे जले हुए लोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है. इस बैंक में व्यक्ति की मृत्यु के 6 घंटे के भीतर त्वचा का दान किया जा सकता है. राजधानी रायपुर के दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में त्वचा बैंक बनाया गया है. छत्तीसगढ़ का पहला स्किन बैंक अगस्त 2022…
-
JCCJ के अध्यक्ष अमित जोगी जी बोले– हीरे और सोने की खदानों का टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन, प्रमोद शर्मा के इस्तीफे पर रेणु जोगी ने कही ये बात..
रायपुर. जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर हीरा और सोने की खदानों को निजी हाथों में सौंपने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार को 3 महीने भी नहीं बचे हैं और आनन फानन में टेंडर निकाला गया. 6 जुलाई को टेंडर निकाला गया है. कंपोजिट लाइसेंस का एक टेंडर जारी किया गया, जिसमें 3000 हेक्टेयर जमीन में माइनिंग शामिल है. अमित जोगी…
-
पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर किरणमयी नायक का तीखा हमला, बोलीं- मणिपुर जाने से डर लग रहा क्या ….
रायपुर. महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने सरकार से शासन की योजना में ‘मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को जोड़ने की मांग की है. छत्तीसगढ़ में लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 लागू हो. छत्तीसगढ़ में जहां कार्यस्थल पर 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, वहां आंतरिक परिवार समिति का गठन अनिवार्य किया जाए. किरणमयी नायक के 3 साल के कार्यकाल में 4103 मामलें आये जिसमें 2175 का निराकरण किया जा…
-
मणिपुर में आदिवासी महिला से गैंगरेप का भारी विरोध, सभी आदिवासी हुए लामबंद, चेम्बर ऑफ कॉमर्स का समर्थन, चुनाव पर पड़ सकता है असर…
कांकेर / सुकमा। मणिपुर आदिवासी महिला से गैंगरेप के विरोध को लेकर आज सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर संभाग बंद बुलाया है, जिसका असर कांकेर और सुकमा जिले में दिखने को मिला. इसका असर आने वाले चुनाव पर भी पड़ने की संभावना विशेषज्ञ जता रहे हैं। कांकेर जिले के सातों ब्लाॅक स्वफूर्तह बंद रहे. सुकमा जिले में भी बंद का व्यापाक असर देखने को मिला. सर्व आदिवासी समाज के बंद…
-
छत्तीसगढ़ में कांग्रस सरकार के भागीरथी प्रयास से बीते 4 सालों में नदी तट पर 4 हजार से अधिक हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से हुई आच्छादित….
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विगत 4 वर्षों के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार के भागीरथी प्रयास से ‘नदी तट पौधरोपण’ कार्यक्रम के तहत 40 विभिन्न नदियों के तट पर 46 लाख 76 हजार 729 पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 4 हजार 321 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे हैं, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री…
-
गैस कटर से पटरी काटने पहुंचे चोर… किए पटरी के 1 दर्जन टुकड़े….
रायपुर. गैस कटर से पटरी काटने की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक करीब आधा दर्जन चोर गैस कटर लेकर पटरी काटने पहुंचे थे. चोरों ने पटरी के करीब 1 दर्जन से अधिक टुकड़े किए है. हालांकि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. सूत्रों का दावा है कि ये पटरी रेलवे के ही या प्राइवेट ठेकेदार कि इसकी जानकारी एकत्र…
-
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा चुनावी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दिए टॉस्क, अब हर महीने करेंगे मुलाकात…
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने बीजेपी कार्यालय के सभागार में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करने के साथ उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मात्रात्मक त्रुटि को सुधार कर 12 अनुसूचित जातियों को राहत दी. माहरा समाज को एससी वर्ग का दर्जा मिलने पर उनका सम्मान किया. इसके साथ ही सहारा इंडिया के प्रभावितों का अभिनंदन भी किया और प्रभावित निवेशकों के पैसे वापस…
-
युवाओं से भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरी हुंकार, ‘कका अभी जिंदा है…’ युवाओं की सपनों का नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने पर कर रहे बात…
रायपुर। स्कूली छात्रों, मितान क्लब के सदस्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी युवाओं का सपना है, हमारा भी सपना है. आप सभी से चर्चा करके छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाना है. पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम बढ़ाना है. इस संक्षिप्त उद्बोधन के बाद मुख्यमंत्री से सवाल -जवाब का सिलसिला शुरू हो गया. कसडोल के देवेंद्र सतनामी…
-
मुख्यमंत्री ने धमतरी के युवा सोमेश्वर गंजीर के जोशीले भाषण को सुनकर अपने पास बुलाकर गले लगाया और आशीर्वाद दिया…
रायपुर। धमतरी के युवा सोमेश्वर गंजीर के जोशीले भाषण को सुनकर अपने पास बुलाकर गले लगाया और आशीर्वाद दिया। युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनों का छत्तीसगढ़ पर जोशीले तरीके से रखी अपनी बात।
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी के इन्डोर स्टेडियम में संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात की…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जूनेजा इन्डोर स्टेडियम में रायपुर संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट-मुलाकात के लिए युवाओं मे दिखा जबरदस्त उत्साह। युवाओं ने नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण पर व्यक्त किये अपने विचार। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं को उत्साहवर्धन करते हुए मौके पर ही उनकी विभिन्न मांगों पर की कई अहम घोषणाएं I
-
दिव्यांग महिला ने नियमितिकरण का वादा निभाने राहुल गांधी को खून से लिखा पत्र, छतीसगढ़िया क्रांति सेना ने संविदाकर्मियों को दिया समर्थन…
रायपुर. आमरण अनशन के बाद महिलाओं ने धरना स्थल में अपना खून से नियमितिकरण का पत्र लिखकर राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि अपने जो बिंदु क्रमांक 11 में नियमितिकरण का वादा किया था, उसे तत्काल पूर्ण करें. जिस प्रकार प्रियंका गांधी ने संविदा प्रथा को अभिशाप बताया था, उसी संविदा प्रथा को समाप्त करने उनके नाम से खून से पत्र लिखा गया. संविदाकर्मियों की नियमितिकरण के लिए…
-
IAS रानू साहू गिरफ्तार, रमन सिंह ने कहा- बहुत बड़ा मकड़जाल है, बहुत से लोगों का हाथ है, दोषी पर होगी कार्रवाई…
रायपुर। IAS रानू साहू की गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि पूछताछ होगी, जांच चल रही है. यह बहुत बड़ा मकड़जाल है. बहुत लोगों का हाथ है. जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी. मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ED-IT वाले बयान पर बोले कहा कि जब ऊपर और नीचे कुछ नहीं है, तो डायरेक्टर माइंस 7 महीने से जेल में क्यों है?…
-
कांग्रेसियों का महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कहा – उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने मोदी सरकार ने बढ़ाई महंगाई…
रायपुर. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. मीडिया से बातचीत करते हुए संसदीय सचिव ने कहा, यह प्रदर्शन नहीं यह आम आदमी की पीड़ा है. कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को जगाने का काम कर रही है. एक आम आदमी के घर की उसकी थाली किस प्रकार सजी होती है, यह बताने का काम कर…
-
जेसीसीजे से बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की सुगबुगाहट…
रायपुर। बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से इस्तीफा दे दिया है. जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से लंबे समय से जारी मतभेद के बीच उन्होंने अपना इस्तीफा रेणु जोगी को भेज दिया है. बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रमोद शर्मा सदन में विधि-विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते नजर आए थे. साथ ही उन्हें भाजपा के आला नेताओं से सलाह-मशविरा करते…
-
विधानसभा में ‘उत्कृष्टता अलंकरण एवं विदाई समारोह’ शुरू…
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने समारोह में वर्ष 2022 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित – श्रीमती संगीत सिन्हा और श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू, जागरूक विधायक के रूप में चयनित धर्मजीत सिंह तथा उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार के रूप में चयनित – पत्रिका से राहुल जैन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से देवव्रत भगत एवं कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विधानसभा…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए 1188.36 करोड़ की परियेाजना पर एमओयू…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 1188.36 करोड़ की परियेाजना पर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। गौरतलब है कि टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ हुए एमओयू के तहत राज्य के 36 आईटीआई में युवाओं को 6 नए ट्रेडों…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ ने जताया आभार…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब पंखुड़ियों से निर्मित माला पहना कर डीए एचआरए वृद्धि पर समस्त शालेय शिक्षकों व प्रधान पाठकों की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी बहुत खुश हैं। अब छत्तीसगढ़ में केंद्र के समान…
-
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोग झुलसे, एक की मौत, सड़क हादसे में एक की गई जान…
राजनांदगांव/अंबिकापुर। राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाथू नवागांव के एक तालाब में आज सुबह मछली पकड़ने गए तीन लोग आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गए. बिजली गिरने से मौके पर ही अजय यादव नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं इस घटना में चंपालाल और मोहनलाल घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजनांदगांव जिले के लालबाग…
-
जनसम्पर्क संचालनालय में हुई आंतरिक परिवाद समिति की बैठक, महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न पर जागरूकता के संबंध में हुई चर्चा…
रायपुर। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न के संबंध में इन्द्रावती भवन नवा रायपुर स्थित जनसम्पर्क संचालनालय में गुरूवार को आंतरिक परिवाद समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति की अध्यक्ष संयुक्त संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे सभी कार्यालय जहां न्यूनतम 10 कर्मचारी हो, आंतरिक परिवाद समिति का गठन…
-
छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षणार्थियों ने दैनिक जीवन में योग के प्रभाव और फायदों को जाना….
रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के वी.आई.पी. रोड फुण्डहर स्थित योग भवन में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा दैनिक जीवन में योग के प्रभाव और फायदों के संबंधों में बताया जा रहा है। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को डॉ. दिनेश नाग ने योग के साथ आयुर्वेद के संबंध व प्रभाव के बारे में बताया और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा जैन ने प्रसव के दौरान…
-
मांग कुछ और है और घोषणा कुछ और की गई है…अन्न-जल छोड़कर अनशन पर बैठे संविदा कर्मचारी, नियमितिकरण के वादे पर अड़े…
रायपुर. सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष ने कहा कि शासन द्वारा प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. जबकि वास्तव में 48 प्रतिशत होना था. इस घोषणा के लाभ से बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी वंचित रहेंगे. उन्होंने कहा कि वेतन वृद्धि भी वर्ष 2021 में होनी थी. जोकि अब जाकर हुई है. तात्पर्य ये है कि संविदा कर्मचारियों को अभी…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खोला खुशियों का पिटारा, कर्मचारियों ने CM बघेल का जताया आभार, कहा- CG में केन्द्र के बराबर कभी नहीं मिला DA…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया. प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितैषी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर…
-
2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ का जिक्र करने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताया आश्चर्य …
रायपुर। मणिपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के जिक्र पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आश्चर्य जताया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया. सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान में लिया. ऐसे में प्रधानमंत्री ने मणिपुर के साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ का क्यों नाम लिया, यह समझ से…
-
सीएम भूपेश बघेल से देवादा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने की मुलाकात…
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा के शैक्षणिक परिभ्रमण में आए दुर्ग जिले के देवादा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल से विद्यार्थियों ने विधानसभा देखने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्हें विधानसभा की कार्यवाही प्रत्यक्ष देखने को मिली। बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। मुख्यमंत्री…